ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » धुरंधर 2 हिट हुई तो पाकिस्तान ने फैला दी झोली: कहा “500 करोड़ दे दो, सड़कें बना लेंगे”

धुरंधर 2 हिट हुई तो पाकिस्तान ने फैला दी झोली: कहा “500 करोड़ दे दो, सड़कें बना लेंगे”

‘धुरंधर 2’ ने 10 दिनों में 1226 करोड़ रुपए की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बीच पाकिस्तान के ल्यारी इलाके से फिल्म की कमाई में हिस्सा मांगने का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है।
Pakistan Dhurandhar:

Pakistan Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ लगातार कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के दस दिनों के भीतर ही फिल्म का वैश्विक संग्रह 1226.44 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

वायरल वीडियो से उठा नया विवाद

फिल्म की सफलता के बीच पाकिस्तान के ल्यारी इलाके से एक अजीब मांग सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ स्थानीय लोग फिल्म की कमाई का हिस्सा अपने इलाके के विकास के लिए देने की मांग करते नजर आए।

वीडियो में लोगों ने कहा कि जब फिल्म हजारों करोड़ कमा रही है, तो उसके लाभ का एक हिस्सा सड़क और बुनियादी सुविधाओं के सुधार में लगाया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने 500 करोड़ रुपए तक की मांग की, जबकि कुछ ने कुल कमाई का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा मांगा।

Pakistan Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड प्रदर्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1226.44 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही इसने KGF Chapter 2 और Jawan जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में फिल्म का कुल शुद्ध संग्रह 778.77 करोड़ रुपए और सकल संग्रह 930.44 करोड़ रुपए हो चुका है, जबकि विदेशी बाजारों में इसने 296 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Pakistan Dhurandhar: पहले भाग की भी रही थी बड़ी सफलता

‘धुरंधर’ के पहले भाग ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और वैश्विक स्तर पर करीब 1307 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही थी और विदेशों में भी इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

यह भी पढे़ : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरएसएस की प्रमुख जनगोष्ठी संपन्न, शताब्दी वर्ष पर ‘पंच परिवर्तन’ पर जोर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल