ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल महंगे: कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी, पेट्रोल ₹335 प्रति लीटर पार

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल महंगे: कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी, पेट्रोल ₹335 प्रति लीटर पार

Pakistan Petrol Hike:

Pakistan Petrol Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% तक बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 55 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक इजाफा किया गया है। नई दरों के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 335.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर हो गया है। सरकार का कहना है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा।

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आते ही लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह लोग घंटों लाइन में खड़े होकर पेट्रोल भरवाते दिखाई दिए। लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में तेल की किल्लत हो सकती है।

Pakistan Petrol Hike: जमाखोरी पर कार्रवाई की चेतावनी

पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जमाखोरी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल का अवैध स्टॉक छिपाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने भी स्पष्ट किया कि देश में फिलहाल पेट्रोल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

Pakistan Petrol Hike: मिडिल ईस्ट संकट से सप्लाई पर खतरा

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर वैश्विक तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है। इसलिए मौजूदा पेट्रोल रिजर्व को लंबे समय तक इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है।

भारत में भी LPG सिलेंडर महंगा

मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत में भी दिख रहा है। केंद्र सरकार ने 7 मार्च से घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा कर दिया है।

  • दिल्ली में 14.2 किलो गैस सिलेंडर अब ₹913 का हो गया है, जो पहले ₹853 था।

  • वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹115 बढ़कर ₹1883 हो गई है।

LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

सरकार ने संभावित गैस संकट को देखते हुए देश की सभी तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल प्राथमिक रूप से रसोई गैस बनाने में किया जाएगा। यह सप्लाई इंडियन ऑयल (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) को दी जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की कमी का सामना न करना पड़े।

कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के पार

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। शुक्रवार को WTI क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 12.2% बढ़कर 90.90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। हालांकि भारत के लिए राहत की खबर यह है कि उसे रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिन का विशेष लाइसेंस मिला है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा दिया गया यह लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैध रहेगा, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है।

यह भी पढे़ : रायसेन किले से तोप चलाने का वीडियो वायरल: एडिट कर ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे जोड़े; भोपाल में ट्रंप के पोस्टर पैरों से रौंदे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल