ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, लोहिया यूनिवर्सिटी में आज होगा औपचारिक ऐलान

पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, लोहिया यूनिवर्सिटी में आज होगा औपचारिक ऐलान

उत्तर प्रदेश भाजपा को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा है। लखनऊ स्थित लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक पीयूष गोयल थोड़ी देर में उनके नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे।

Pankaj UP BJP President: उत्तर प्रदेश भाजपा को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा है। लखनऊ स्थित लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक पीयूष गोयल थोड़ी देर में उनके नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे। चूंकि पंकज चौधरी के अलावा किसी और नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

लोहिया यूनिवर्सिटी में जश्न, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक लोहिया यूनिवर्सिटी पहुंच चुके हैं। पूरा परिसर फूलों से सजाया गया है। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच समर्थक नाच-गान कर रहे हैं। बीन की धुन पर नागिन डांस भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आसपास की सड़कें पार्टी के झंडों, बैनर और पोस्टरों से पटी हुई हैं।

Pankaj UP BJP President: नामांकन के बाद ही किल्यर था फैसला

शनिवार को पंकज चौधरी ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी अन्य नेता ने पर्चा नहीं भरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 10 वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद ही यह तय माना जाने लगा था कि पंकज चौधरी ही यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे।

Pankaj UP BJP President
 Pankaj UP BJP President

मोदी-शाह के करीबी, संगठन और सरकार का लंबा अनुभव

पंकज चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। पार्षद से लेकर सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का उनका राजनीतिक सफर उन्हें जमीनी नेता के रूप में पहचान दिलाता है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार मिलेगी।

विपक्ष का तंज, भाजपा का पलटवार

प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान से पहले सियासत भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं भाजपा नेताओं ने विपक्ष की प्रतिक्रिया को हताशा करार दिया। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विपक्ष भाजपा की नीति और नीयत से परेशान है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह एक अच्छा और सकारात्मक चयन है। सांसद दिनेश शर्मा ने इसे कार्यकर्ताओं का उत्सव बताया। महिला कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को योग्य और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि वे संगठन को नई दिशा देंगे।

आज होगा औपचारिक ऐलान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक पीयूष गोयल और विनोद तावड़े की मौजूदगी में आज प्रदेश अध्यक्ष का औपचारिक ऐलान होगा। करीब 11 महीने से चल रहा इंतजार आज समाप्त हो जाएगा।

ये भी खबरें पढ़े… चुनाव में धांधली के आरोपों को व्यापक नजरिए से देखना जरूरी: मनोज झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल