PM Kisan 22nd Installment: देश के अन्नदाताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए 13 मार्च 2026 की तारीख बेहद खास होने वाली है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन एक विशेष कार्यक्रम के जरिए योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं।
PM Kisan 22nd Installment: रिमोट का बटन दबते ही खाते में आएंगे पैसे
इस आगामी कार्यक्रम में पीएम मोदी सीधे डिजिटल माध्यम से देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने अपनी पात्रता संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
PM Kisan 22nd Installment: कहीं आपकी किस्त तो नहीं फंस जाएगी? इन गलतियों पर दें ध्यान
सरकार ने योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नियमों को काफी सख्त कर दिया है। अगर आपके स्टेटस में नीचे दी गई कमियां हैं, तो पैसा अटक सकता है।
e-KYC है अनिवार्य: यदि आपने अभी तक पोर्टल पर जाकर अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट नहीं की है, तो तुरंत करा लें। इसके बिना अगली किस्त मिलना नामुमकिन है।
लैंड सीडिंग (Land Seeding): आपके आवेदन में भूमि का सत्यापन होना जरूरी है। अगर स्टेटस में ‘Land Seeding’ के सामने ‘No’ लिखा है, तो अपने स्थानीय कृषि कार्यालय में संपर्क करें।
आधार-बैंक लिंकेज: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और आधार में दर्ज नाम बैंक रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए। स्पेलिंग की छोटी सी गलती भी आपके पैसे रोक सकती है।
अपात्रता का दायरा: आयकर भरने वाले किसान या सरकारी नौकरी वाले परिवार इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। गलत जानकारी देकर लाभ लेने वालों पर अब सरकार रिकवरी की कार्रवाई भी कर रही है।
ऐसे चेक करें अपना बेनिफिशियरी स्टेटस
किस्त आने से पहले आप खुद चेक कर सकते हैं कि आपको पैसा मिलेगा या नहीं
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड डालें।
अब अपने स्टेटस में देखें कि e-KYC, Eligibility, और Land Seeding के सामने ‘Yes’ का निशान है या नहीं।
नोट: यदि इन तीनों कॉलम में ‘Yes’ का हरा निशान है, तो आप निश्चिंत रहें, 13 मार्च को आपके खाते में राशि क्रेडिट कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें…बिहार ने खोया जमीनी राजनीति का एक मजबूत स्तंभ, पटना में ली अंतिम सांस







