ख़बर का असर

Home » News » PM किसान योजना की किस्त अब तक नहीं आई? ऐसे चेक करें स्टेटस और तुरंत करें शिकायत

PM किसान योजना की किस्त अब तक नहीं आई? ऐसे चेक करें स्टेटस और तुरंत करें शिकायत

PM किसान योजना की किस्त अब तक नहीं आई? ऐसे चेक करें स्टेटस और तुरंत करें शिकायत

PM Kisan Yojana Complaint: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के किसानों को हर साल आर्थिक सहायता देती है। इस योजना में किसानों को सालभर में तीन किस्तों के रूप में पैसा दिया जाता है। हाल ही में 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त जारी की गई, जिसके तहत देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।इसके बावजूद कई ऐसे किसान हैं जिनके खाते में अभी तक यह रकम नहीं पहुंची है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि पैसा क्यों नहीं आया और जरूरत पड़ने पर शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

सबसे पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम जरूर देखें

अगर खाते में पैसे नहीं आए हैं तो सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में दर्ज है या नहीं। इसके लिए आपको प्रधानमंत्री किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां Beneficiary List का विकल्प मिलता है, जहां राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरने के बाद आपके क्षेत्र के सभी लाभार्थियों की सूची दिखाई देती है।अगर इस सूची में आपका नाम मौजूद है तो इसका मतलब है कि आप योजना के लाभार्थी हैं। लेकिन अगर नाम नहीं दिख रहा है तो संभव है कि रिकॉर्ड में कोई जानकारी अधूरी हो या अपडेट न हुई हो।

PM Kisan Yojana Complaint: घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

कई बार ऐसा भी होता है कि सरकार की ओर से पैसा भेज दिया जाता है लेकिन किसान को इसकी जानकारी नहीं होती। इसलिए एक बार किस्त का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। इसके लिए आपको फिर से पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा और Beneficiary Status सेक्शन खोलना होगा।यहां आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद Get Data पर क्लिक करते ही पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देती है। इससे यह साफ पता चल जाता है कि किस तारीख को किस्त जारी हुई और पैसा आपके खाते में पहुंचा है या नहीं।

PM Kisan Yojana Complaint: इन कारणों से भी अटक सकती है किस्त

पीएम किसान योजना की किस्त कई बार छोटी तकनीकी वजहों से भी रुक जाती है। अगर किसान का e-KYC पूरा नहीं हुआ है, आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है या फिर Land Seeding यानी जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, तो भी भुगतान अटक सकता है। इसलिए इन सभी चीजों की जांच करना जरूरी होता है।

पैसा न मिले तो यहां दर्ज कराएं शिकायत

अगर स्टेटस चेक करने और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद भी आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसान 155261 या 1800-180-1551 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। तकनीकी सहायता के लिए 011-24300661 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।इसके अलावा किसान अपनी परेशानी ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं। इसके लिए pmkisan-ict@gov.in पर अपनी जानकारी के साथ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग जानकारी की जांच करता है और अगर सब कुछ सही पाया जाता है तो रुकी हुई किस्त जल्द ही किसान के खाते में भेज दी जाती है।

ये भी पढ़े:  गर्मी शुरू होते ही AC की सर्विस कराना क्यों जरूरी? इन 3 बातों पर जरूर दें ध्यान, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली बिल भी रहेगा कंट्रोल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल