ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ चाय बागान का किया खास दौरा, असम की मेहनत और संस्कृति को किया सलाम

प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ चाय बागान का किया खास दौरा, असम की मेहनत और संस्कृति को किया सलाम

प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बागान का दौरा कर महिलाओं से मुलाकात की और उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने असम की चाय, संस्कृति और परंपरा को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाले प्रयासों को यादगार बताया।
पीएम मोदी का चाय बागान दौरा

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम कर रही महिलाओं से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने खुद भी चाय की पत्तियां तोड़ी और इसे बेहद यादगार अनुभव बताया।

पीएम मोदी का चाय बागान दौरा
पीएम मोदी का चाय बागान दौरा

चाय असम की पहचान

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर बागान में बिताए पलों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,”चाय असम की आत्मा है! असम की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। हमें चाय बागान के हर परिवार के प्रयासों पर गर्व है। उनकी मेहनत और समर्पण ने असम का नाम ऊंचा किया है।”

PM Modi Assam Visit: महिलाओं से खास बातचीत

उन्होंने बताया कि सुबह उन्होंने चाय बागान में जाकर वहां काम कर रही महिलाओं से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के साथ बिताया यह समय उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने बागान में काम करने वाले परिवारों की मेहनत और लगन की भी सराहना की और कहा कि यही मेहनत असम की चाय को देश और दुनिया में प्रसिद्ध बनाती है।

यादगार पल और सेल्फी

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में महिलाओं के साथ बिताए कुछ खास पलों की झलक भी साझा की। उन्होंने बताया कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाएं उन्हें अपनी संस्कृति के बारे में बताती रही और उन्होंने साथ में फोटो खिंचवाने का भी मौका लिया। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के साथ सेल्फी लेना उनके लिए एक यादगार अनुभव था।

PM Modi Assam Visit:  पीएम मोदी का चाय बागान दौरा
पीएम मोदी का चाय बागान दौरा

PM Modi Assam Visit: असम की संस्कृति और मेहनत

डिब्रूगढ़ का चाय बागान असम की सबसे महत्वपूर्ण पहचान है। यहां काम करने वाले लोग, विशेष रूप से महिलाएं, सुबह से शाम तक मेहनत करते हैं ताकि असम की चाय विश्व स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा बनाए रख सके। पीएम मोदी ने इस मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सिर्फ चाय बनाने की मेहनत नहीं है, बल्कि असम की संस्कृति, परंपरा और समर्पण को भी पूरी दुनिया तक पहुँचाने का काम करती है।

ये भी पढ़े…गांदरबल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, गांव की घेराबंदी कर जारी है सर्च अभियान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल