ख़बर का असर

Home » राजनीति » पश्चिम एशिया तनाव पर हाई अलर्ट, PM Modi की CCS बैठक में बड़ी रणनीति

पश्चिम एशिया तनाव पर हाई अलर्ट, PM Modi की CCS बैठक में बड़ी रणनीति

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे मिलकर काम करें ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Pm modi: प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में पश्चिम एशिया में United States, Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव और उसके भारत पर असर को लेकर रणनीति पर चर्चा की जा रही है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष के बाद यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी ने CCS की बैठक बुलाई है।

बैठक में कौन-कौन शामिल

इस हाई-लेवल मीटिंग में रक्षा मंत्री Rajnath Singh, गृह मंत्री Amit Shah, विदेश मंत्री S. Jaishankar और वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। इसके अलावा Piyush Goyal, Shivraj Singh Chouhan, J. P. Nadda, Ashwini Vaishnaw और अन्य मंत्री भी बैठक में शामिल हुए हैं।
साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

Pm modi: ‘मन की बात’ में क्या बोले पीएम

हाल ही में अपने रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे हालात को “भयंकर” बताते हुए कहा था कि यह समय देश के लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील की और साफ कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। साथ ही अफवाहों से बचने की भी सलाह दी, क्योंकि इससे देश को नुकसान हो सकता है।

Pm modi: पहले भी हो चुकी है समीक्षा बैठक

इससे पहले 22 मार्च को भी पीएम मोदी ने इसी मुद्दे पर बैठक की थी, जिसमें खाने-पीने की चीजों, ईंधन और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया था। सरकार का फोकस इस बात पर है कि आम लोगों पर इस संकट का असर कम से कम पड़े।

सरकार का फोकस क्या है

Pm modi: प्रधानमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे मिलकर काम करें ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने पहले भी कहा था कि यह संकट सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार सप्लाई चेन और जरूरी संसाधनों को सुरक्षित रखने पर लगातार काम कर रही है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में फर्जी No-Entry पास पर सख्ती, पकड़े गए तो केस, गाड़ी जब्त और ब्लैकलिस्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल