PM Modi Jordan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन दौरे पर हैं। जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह द्वितीय से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि भारत अब जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक पार्टनर बन गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पुराने भरोसे और नए आर्थिक अवसरों को मिलाकर बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।किंग अब्दुल्लाह से मुलाकात के बाद पीएम मोदी बोले- भारत तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार, अवसरों का पूरा लाभ उठाएं
PM Modi Jordan Visit: कृषि में साझेदारी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास सूखे इलाके में खेती करने का बहुत अनुभव है। उन्होंने जॉर्डन को सुझाव दिया कि प्रिसिजन फार्मिंग, छोटे-छोटे सिंचाई उपाय और आधुनिक फूड स्टोरेज तकनीक अपनाकर कृषि को मजबूत किया जा सकता है।
PM Modi Jordan Visit: स्वास्थ्य और उद्योग में सहयोग
मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र सिर्फ सेवा का हिस्सा नहीं, बल्कि एक रणनीति भी है। भारत की कंपनियां जॉर्डन में दवाइयां और मेडिकल डिवाइस बना सकती हैं। इससे जॉर्डन में लोगों को फायदा मिलेगा और यह देश पश्चिम एशिया और अफ्रीका के लिए एक भरोसेमंद केंद्र बन सकता है।
डिजिटल टेक्नोलॉजी में मदद
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने डिजिटल टेक्नोलॉजी को हर क्षेत्र में काम में लिया है। हमारे UPI, आधार और डिजिलॉकर जैसे सिस्टम अब दुनिया में मॉडल बन रहे हैं। मोदी ने कहा कि जॉर्डन भी इन सिस्टम का फायदा उठा सकता है।
PM Modi Jordan Visit: 75 साल की दोस्ती और नए अवसर
इस दौरे के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, डिजिटल और कृषि जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय कंपनियां जॉर्डन में नए अवसरों का पूरा फायदा उठाएं।
ये भी पढ़े: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई फरार लूथरा भाइयों की भारत वापसी






