ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » “पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की ऐसी बातचीत कि क्षेत्रीय हालात पर बढ़ गई हलचल”

“पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की ऐसी बातचीत कि क्षेत्रीय हालात पर बढ़ गई हलचल”

PM Modi President talks: नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मसूद पेज़ेशकियान से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति चिंताजनक है और इसका समाधान संवाद व कूटनीति के माध्यम से ही संभव है।

नागरिकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बढ़ते तनाव, आम नागरिकों की जान जाने और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, साथ ही सामान और ऊर्जा आपूर्ति के सुरक्षित एवं निर्बाध पारगमन को सुनिश्चित करना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

PM Modi President talks: शांति और स्थिरता के लिए बातचीत जरूरी

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी पक्षों से संवाद व कूटनीतिक रास्ता अपनाने की अपील की।

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच हुई बातचीत

यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब ईरान और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को ईरान की ओर से इजरायल की राजधानी येरुशलम की दिशा में मिसाइल दागे जाने की खबरें सामने आईं। बताया गया है कि गिरी पर एक मिसाइल पुराने शहर के पास, जो पश्चिमी दीवार, अल-अक्सा मस्जिद और चर्च ऑफ द होली सेपुलचर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। सुरक्षा उपकरणों से कुछ समय के लिए नमाज भी रोकनी पड़ी।

PM Modi President talks: इजरायल की रक्षा प्रणाली सक्रिय

वहीं इज़राइल रक्षा बल ने दावा किया कि उसकी रक्षा प्रणाली मिसाइलों को रोकने के लिए सक्रिय हो गई है। आईडीएफ ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़े… ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिका को बड़ा झटका, केसी-135 एयर रिफ्यूलर विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल