ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » ‘क्या यही दिन देखने बाकी रह गए थे…’ राज्यसभा में PM मोदी ने क्यों पकड़ा सिर?

‘क्या यही दिन देखने बाकी रह गए थे…’ राज्यसभा में PM मोदी ने क्यों पकड़ा सिर?

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तब होता है जब आपके पास आर्थिक सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों में देश के प्रति ऊर्जा हो, और खासकर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम हो, तभी विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति में डूबे हुए लोगों ने कभी भी देश के ऐसे अनेक पहलुओं को मजबूती देना प्राथमिकता नहीं समझा। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि न तो उनके पास कोई सोच थी, न कोई विजन और न ही कोई इच्छाशक्ति थी।

व्यापार समझौतों से युवाओं को मिला लाभ

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए व्यापार समझौतों से हमारे युवाओं को बहुत लाभ होगा। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा, साथ ही मध्यम वर्ग के युवा भी शामिल हैं, हमारे बेटे और बेटियां। वैश्विक बाजार अब उनके लिए खुल चुका है, और नए अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने युवाओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं, और दुनिया आपकी प्रतिभाओं और महत्वाकांक्षाओं का स्वागत करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी काफी शक्ति उनकी (कांग्रेस) गलतियों को ठीक करने में जा रही है। दुनिया के मन में जो उनके समय की छवि है, उस छवि को धोने में लगी हुई है, क्योंकि उन्होंने देश को उसी हालत में छोड़ दिया था। और इसी काम के लिए हमने फ्यूचर-रेडी पॉलिसी पर बल दिया है।

आज आपने देखा होगा कि देश नीति के आधार पर चल रहा है। उसी कारण आज विश्व में देश पर विश्वास बन रहा है। आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि सबसे विकसित देश भी अपने देशों से अवैध अप्रवासियों को निकाल रहे हैं। लेकिन यहां, इन घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए अदालतों पर अनुचित दबाव डाला जा रहा है… ये घुसपैठिए हमारे युवाओं को उनके अधिकारों और आजीविका से वंचित कर रहे हैं, और वे आदिवासी समुदायों की वास्तविक भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। फिर भी, ऐसे लोग यहां आकर हमें उपदेश देते हैं।

PM Modi: राजा कहलाने पर गर्व करते हैं

पीएम ने आगे कहा कि मैं कल एक सदस्य को सुना रहा था, जो अपने आप को राजा कहलाने पर गर्व करते हैं। वो आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे। अब यही देखना बाकी रह गया था। हमारे टीएमसी के साथियों ने काफी कुछ कहा। खुद जो किया है वो भी तो देखें। निर्मम सरकार ने पतन के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। यहां उपदेश दे रहे हैं। ऐसी निर्मम सरकार से वहां के लोगों का भविष्य खराब हो रहा है और वो यहां उपदेश देते हैं। इन लोगों ने आंखें बंद कर रखी हैं। एक सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे, जिनकी सरकार शराब में डुब गई। जिनके शीशमहल के चर्चे हैं।

ये भी पढ़े… CM योगी का बड़ा बयान बोले- ‘2017 से पहले योजना का लाभ बिचौलिए लेते थे…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल