ख़बर का असर

Home » बिहार » कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, जनता को मोदी के काम पर भरोसा: रामकृपाल यादव

कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, जनता को मोदी के काम पर भरोसा: रामकृपाल यादव

PM NEWS: बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में कभी वापस नहीं आएगी, क्योंकि देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और नेतृत्व पर है।

रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक और जिम्मेदार पद पर रहते हुए भी राहुल गांधी उसकी गरिमा नहीं निभा पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर तथ्यहीन और भ्रामक बयान देकर संसद और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।

रामकृपाल यादव ने कहा कि जनता अब ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विकास और जनसेवा के क्षेत्र में ठोस काम किया है, जिसे जनता ने स्वीकार किया है।

पुलवामा हमले पर क्या बोले मंत्री

पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में इस स्तर की बड़ी आतंकी घटनाएं नहीं हुई हैं और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की है।

PM NEWS: भारत-पाक मैच पर संतुलित प्रतिक्रिया

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि पहले पाकिस्तान ने खेलने से इनकार किया था, लेकिन बाद में वह खेलने के लिए तैयार हुआ। यदि खेल हो रहा है, तो इसे सद्भाव के रूप में देखा जाना चाहिए और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

बिहार की राजनीति पर विपक्ष को घेरा

बिहार की आंतरिक राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने राबड़ी देवी द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग को राजनीतिक बयानबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोप निराधार हैं और सरकार विकास के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को भी उन्होंने बेबुनियाद बताया और कहा कि मौजूदा सरकार जनता की सेवा और राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े… पीएम मोदी ने असम के मोरन में पूर्वोत्तर की पहली हाईवे इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल