ख़बर का असर

Home » Editorial » 2025 में राजनीति के इन किरदारों ने कहा अलविदा, देश ने खोए अनुभवी नेता

2025 में राजनीति के इन किरदारों ने कहा अलविदा, देश ने खोए अनुभवी नेता

साल 2025 भारतीय राजनीति के लिए गहरे शोक और अपूरणीय क्षति का वर्ष रहा। इस दौरान देश ने ऐसे अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं को खो दिया, जिन्होंने दशकों तक सार्वजनिक जीवन को दिशा दी। पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल से लेकर विजय रूपाणी, शिबू सोरेन, सत्यपाल मलिक और वीएस अच्युतानंदन जैसे दिग्गजों के निधन ने राजनीति में एक खालीपन छोड़ दिया।
In 2025, these political figures said goodbye

Political Leaders Death 2025: साल 2025 भारतीय राजनीति के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं रहा है। 12 महीनों में देश ने कई प्रमुख नेताओं को खोया है। इन दिग्गज नेताओं में विजय रूपाणी और शिबू सोरेन से लेकर शिवराज पाटिल तक शामिल रहे, जिन्होंने अपने-अपने दौर में राजनीति को दिशा दी और जनसेवा की एक मिसाल कायम की।

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

इसी महीने 12 तारीख को कांग्रेस के सीनियर नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल इस दुनिया को छोड़कर चले गए। वे लंबे समय से बीमार थे और 12 दिसंबर को महाराष्ट्र के लातूर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। शिवराज पाटिल ने 2004 से 2008 तक देश के गृह मंत्री के रूप में आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वे 1991 से 1996 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक जैसे अहम संवैधानिक पदों पर भी सेवाएं दींभाजपा । अपने लंबे राजनीतिक जीवन में शिवराज पाटिल ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई।

Political Leaders Death 2025: वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का भी निधन

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 30 सितंबर को एम्स में निधन हुआ था। उन्होंने अपना जीवन दिल्लीवालों के लिए समर्पित किया। वे 1972 में दिल्ली प्रदेश जनसंघ बने और फिर दो बार भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे।

Political Leaders Death 2025: शिबू सोरेन ( गुरूजी ) ने ली अंतिम सांस

अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को दिशा देने वाले शिबू सोरेन का भी इसी साल निधन हुआ। वे आदिवासी समाज की आवाज बनकर उभरे। जनता के बीच ‘गुरुजी’ के नाम से प्रसिद्ध रहे शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्थापना की थी, जो वर्तमान में राज्य में सत्तारूढ़ है। 81 वर्ष की उम्र में शिबू सोरेन किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 4 अगस्त को उन्होंने आखिरी सांस ली।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक का निधन

अपने बेबाक बयानों और स्पष्ट विचारों के कारण चर्चा में रहे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त को निधन हुआ। 79 वर्षीय सत्यपाल मलिक ने मेघालय, जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों में राज्यपाल के रूप में सेवाएं दीं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।

वामपंथ के दिग्गज नेता वीएस अच्युतानंदन का निधन

21 जुलाई को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ वामपंथी नेता वीएस अच्युतानंदन का निधन हो गया। 101 वर्षीय अच्युतानंदन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। वे 2006 में केरल के मुख्यमंत्री बने थे। इसके अलावा, उन्होंने कई बार विपक्ष के नेता के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सख्त छवि और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट राय उन्हें एक अलग पहचान दिलाती रही।

अहमदाबाद प्लेन हादसे में विजय रूपाणी का निधन

वहीं, 12 जून को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन अहमदाबाद विमान हादसे में हुआ था। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य में विकास और प्रशासनिक सुधारों को गति देने के लिए कई अहम पहल की थीं उनकी कई योजनाओं ने गुजरात के ग्रामीण परिवेश को सिंचित करने का कार्य किया था।

यह भी पढे़ : सिंहावलोकन 2025: वो साल जब दुनिया थम गई, और इतिहास ने ली करवट

 

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल