ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » पुतिन का भारत दौरा 2025: 9 अहम समझौते, रक्षा और आर्थिक डील्स

पुतिन का भारत दौरा 2025: 9 अहम समझौते, रक्षा और आर्थिक डील्स

पुतिन का भारत दौरा 2025

 Putin India Visit 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब से थोड़ी ही देर में भारत पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। पुतिन भारत में लगभग 30 घंटे तक रहेंगे।

उनका यह दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है। अक्टूबर 2000 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए थे, और इसकी शुरुआत की थी।

 Putin India Visit 2025: भारत में पुतिन का स्वागत और रात्रिभोजभारत में पुतिन का स्वागत और रात्रिभोज
भारत में पुतिन का स्वागत और रात्रिभोज

रूस और भारत के बीच 9 अहम समझौते

 Putin India Visit 2025: भारत और रूस के बीच कल 9 अहम समझौते होने की संभावना है। भारत रूस से और अधिक S-400 और इसके अपडेट वर्जन S-500 खरीदने पर डील कर सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने कई पाकिस्तानी जेट्स को मार गिराया था। यह भारत के लिए गेमचेंजर साबित हुआ था।

Putin India Visit 2025: रूस-भारत की संभावित डील्स

  • भारत S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के नए सेट खरीद सकता है।

  • भारत SU-57 फाइटर जेट के 2-3 सेट ले सकता है।

  • रूस के पेंटसिर एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने पर बातचीत हो सकती है।

  • रूस से विरोज़नेज़ रडार की डील हो सकती है।

  • दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्री अभ्यास बढ़ाएंगी।

  • भारत का RUPAY कार्ड रूस में और रूस का MIR कार्ड भारत में चलेगा।

  • UPI और रूस के पेमेंट सिस्टम FPS को आपस में जोड़ा जा सकता है।

Written By- Adarsh Kathane

ये भी पढ़े…Putin Visit India: पुतिन विज़िट से पहले राजनीतिक तकरार विदेशी नेताओं से मिलने नहीं देती सरकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल