Rahul Gandhi Comparison: कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा राहुल गांधी की तुलना प्रभु श्रीराम से किए जाने पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को चाटुकारिता करार देते हुए कहा कि श्रीराम और राहुल गांधी की तुलना किसी भी स्तर पर संभव नहीं है।
“जुगनू और सूर्य की तुलना जैसी बात”
नागपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि श्रीराम मर्यादा, त्याग और लोककल्याण के प्रतीक हैं, जबकि राहुल गांधी के कार्यों की तुलना उनसे करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह वैसा ही है जैसे जुगनू की तुलना सूर्य नारायण से की जाए।
Rahul Gandhi Comparison: दलितों को लेकर किए गए दावों पर सवाल
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राहुल गांधी के दलित हितैषी होने के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वास्तव में दलितों के लिए क्या कर रहे हैं, यह तो भगवान ही जानते हैं। केवल बयानबाजी से समाज का भला नहीं होता।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर सख्त रुख
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर उन्होंने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के योगदान से ही बांग्लादेश अस्तित्व में आया और अगर वहां हिंदुओं पर अत्याचार होता है, तो भारत को इसे सहन नहीं करना चाहिए। उन्होंने सरकार से आक्रामक रुख अपनाने की मांग की।
Rahul Gandhi Comparison: शाहरुख खान और आईपीएल पर भी टिप्पणी
आईपीएल में शाहरुख खान की टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल करने पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमेशा देशहित के विपरीत फैसले लेते रहे हैं और उनसे देशभक्ति की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
ममता बनर्जी और राम मंदिर पर बयान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने इसे चुनावी स्टंट बताया और कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। वहीं, अयोध्या राम मंदिर के दो वर्ष पूरे होने पर उन्होंने इसे सौभाग्य का विषय बताते हुए कहा कि कोर्ट में गवाही देने वाले के रूप में उन्हें गर्व है।
राम मंदिर न जाने वाले नेताओं को बताया दुर्भाग्यशाली
राम मंदिर दर्शन से दूर रहने वाले विपक्षी नेताओं को उन्होंने दुर्भाग्यशाली करार दिया और कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से वंचित रहना उनका स्वयं का नुकसान है।
ये भी पढ़े … Winter Cold Alert: नए साल के साथ लौटी कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कोहरे का कहर, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट






