Home » राष्ट्रीय » Winter Cold Alert: नए साल के साथ लौटी कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कोहरे का कहर, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Winter Cold Alert: नए साल के साथ लौटी कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कोहरे का कहर, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

नए साल की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

Winter Cold Alert: नए साल के पहले ही दिन देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और हल्की बारिश देखने को मिली। 2 जनवरी को भी पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर चलने वाली है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश अथवा बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, वहीं जम्मू-कश्मीर के भी ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। यानी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

Winter Cold Alert: नए साल की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
नए साल की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चादर

वहीं दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो वहां भी घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है।

आईएमडी के अनुसार नए साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज सर्द हवाओं के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि 2 जनवरी को धूप नहीं निकलेगी। वहीं 7 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान है।

Winter Cold Alert: नए साल की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
नए साल की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

Winter Cold Alert: अगले 5 से 7 दिन ठंड से सतर्क रहें

नए साल के आते ही पहाड़ी राज्यों के कई इलाके जैसे चंबा, मनाली, भद्रवाह और गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढके नजर आ रहे हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अगले 5 से 7 दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में 2 जनवरी को शीतलहर और कोहरे को लेकर डबल अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी कोल्ड वेव की चेतावनी दी गई है, जबकि उत्तराखंड में आने वाले दो दिनों तक हल्की बारिश अथवा बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।