ख़बर का असर

Home » राजस्थान » पिता ने 13 साल के बेटे की दरांती से हत्या कर खुद भी दी जान

पिता ने 13 साल के बेटे की दरांती से हत्या कर खुद भी दी जान

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बड़ला गांव में एक पिता ने अपने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, वंश कक्षा आठ का छात्र था और अपने पिता के साथ ही रहता था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी की पत्नी मायके में रह रही थी।

Rajashthan crime: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बड़ला गांव में एक पिता ने अपने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी सल्फास की गोलियां खा लीं। ग्रामीण उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई।

Rajashthan crime: दरांती से हमला, फिर खाया जहर

मांडलगढ़ के क्षेत्राधिकारी बाबूलाल बिश्नोई के मुताबिक, बड़ला गांव निवासी राधेश्याम ने अपने बेटे वंश पर धारदार दरांती से हमला किया। बेटे की हत्या करने के बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। ग्रामीणों ने उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आठवीं का छात्र था वंश, जांच जारी

Rajashthan crime: जानकारी के अनुसार, वंश कक्षा आठ का छात्र था और अपने पिता के साथ ही रहता था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी की पत्नी मायके में रह रही थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

ये भी पढ़े: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को आखिरकार बड़ी कानूनी राहत मिल गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल