
राहुल गांधी पर नारेबाजी को लेकर राजस्थान विधानसभा में हंगामा: भाजपा-कांग्रेस में तकरार, 5 मिनट बाद सदन स्थगित
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने विधायकों को गेट पर रोके जाने और सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।













