ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » झालावाड़ में तस्करों से संबंध के आरोप में कांस्टेबल बर्खास्त, एसपी का सख्त कदम

झालावाड़ में तस्करों से संबंध के आरोप में कांस्टेबल बर्खास्त, एसपी का सख्त कदम

झालावाड़ में तस्करों और अपराधियों से संबंध के आरोप में एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया। एसपी अमित कुमार ने जांच के बाद ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई की।
Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। भालता थाने में तैनात कांस्टेबल अशोक बिश्नोई पर तस्करों और सक्रिय अपराधियों से संबंध रखने के आरोप थे। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कड़ा फैसला लागू किया।

गोपनीय शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

एसपी अमित कुमार के अनुसार, 1 और 2 फरवरी 2026 को नागौर जिले में हुए अशोक बिश्नोई के विवाह समारोह को लेकर गोपनीय शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि समारोह में झालावाड़ और मध्य प्रदेश के कई तस्कर और सक्रिय अपराधी शामिल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ पीड़ावा को सौंपी गई।

Rajasthan: तकनीकी साक्ष्यों से आरोप साबित

जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों से पुष्टि हुई कि विवाह समारोह में आठ सक्रिय अपराधी मौजूद थे। यह समारोह झालावाड़ से करीब 500 किलोमीटर दूर नागौर में आयोजित हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि पप्पू तंवर नामक व्यक्ति समारोह में शामिल था, जिसकी संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 एफ के तहत अवैध अर्जित संपत्ति मानकर फ्रीज किया जा चुका है।

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई

जांच रिपोर्ट में कांस्टेबल का आचरण पुलिस सेवा के मूल्यों और आचार संहिता के खिलाफ पाया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस बल की साख और जनता का विश्वास सर्वोपरि है। अपराधियों से किसी भी प्रकार की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शून्य सहनशीलता नीति के तहत बर्खास्तगी का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

ये भी पढ़ें थाने से कुछ दूरी पर खड़ी कार में मिला मानव कंकाल, इलाके में सनसनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल