Rajya Sabha Elections: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 37 रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को कराया जाएगा तथा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से पूर्व पूर्ण कर ली जाएगी। इन सीटों में महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5, ओडिशा की 4, असम की 3, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2 तथा हिमाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल है।
26 फरवरी को अधिसूचना, 16 मार्च को मतदान
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी।
5 मार्च 2026 नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी।
6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
9 मार्च 2026 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
16 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा।
उसी दिन अपराह्न 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
20 मार्च 2026 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।
Rajya Sabha Elections: राज्यों के अनुसार रिक्त सीटें
महाराष्ट्र – 7
तमिलनाडु – 6
पश्चिम बंगाल – 5
बिहार – 5
ओडिशा – 4
असम – 3
छत्तीसगढ़ – 2
हरियाणा – 2
तेलंगाना – 2
हिमाचल प्रदेश – 1
राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 245 है, जिनमें से 233 सदस्य निर्वाचित होते हैं।
Rajya Sabha Elections: राजनीतिक प्रभाव
राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन को अपनी मजबूत स्थिति का लाभ मिल सकता है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय दलों को बढ़त मिलने की संभावना है। बिहार में सत्तापक्ष गठबंधन मजबूत स्थिति में माना जा रहा है। तेलंगाना में कांग्रेस को लाभ मिल सकता है, जबकि हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर कड़ा मुकाबला संभव है।निर्वाचन आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढे़ : आज परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, CM योगी ने भेजा था शुभकामनाओं का संदेश






