Ramkripal: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई जा रही है। इस बीच, बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव और उनके समर्थक ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को दबा रहे हैं। शनिवार को राजद कार्यालय में भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजद के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने वाले लालू प्रसाद यादव थे, लेकिन आज राजद के लोग ही उनके विचारों को कुचल रहे हैं। जहां भी वे होंगे, उन्हें इस बात का दुख होगा।
Ramkripal: पूरा देश मना रहा है जननायक की जयंती
कृषि मंत्री ने राजद द्वारा कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह आयोजित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज पूरा प्रदेश जननायक की जयंती मना रहा है। यदि लोग अपने जीवन में उनके गुणों का थोड़ा भी पालन करें, तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। राजद कार्यालय में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके कार्यों को याद किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
Ramkripal: कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल वारी सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग उत्थान और समतामूलक समाज के योगदान को याद किया। बताया गया कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में राजद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।
Written by: Yamini yadav
यह भी पढ़ें: भारी बर्फबारी के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में रोके गए श्रद्धालु







