ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में गणतंत्र दिवस पर खाकी वर्दी में पुलिस का जोरदार ‘ठुमका’, तिरंगे के साथ झूमे इंस्पेक्टर-सिपाही

मुजफ्फरनगर में गणतंत्र दिवस पर खाकी वर्दी में पुलिस का जोरदार ‘ठुमका’, तिरंगे के साथ झूमे इंस्पेक्टर-सिपाही

Republic Day 2026: देश में 77वें गणतंत्र दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भी यह पर्व खास अंदाज में धूमधाम से मनाया गया। यहां पुलिस लाइन और कोतवाली में खाकी वर्दी धारण किए हुए इंस्पेक्टर दरोगा और सिपाहियों ने देशभक्ति गानों पर जमकर ठुमके लगाए। हाथों में तिरंगा थामे ये जांबाज पुलिसकर्मी नाचते-गाते नजर आए जिसने पूरे समारोह को एक अलग ही रंग दे दिया।

पुलिसकर्मियों ने दिल खोलकर किया डांस 

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और अन्य आलाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी लेने के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आगाज हुआ। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों जैसे वंदे मातरम और ये देश है वीर जवानों का पर पुलिसकर्मियों ने दिल खोलकर डांस किया। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक तिरंगा लहराते हुए स्टेज पर झूम रहे हैं। यह नजारा न केवल दर्शकों को उत्साहित कर गया बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। खतौली कोतवाली में भी गणतंत्र दिवस का जश्न जोरदार रहा। यहां के पुलिसकर्मियों ने समारोह के दौरान एक साथ मिलकर देशभक्ति गानों पर डांस परफॉर्मेंस पेश की। तिरंगा हाथ में लिए ये जाबांज न केवल नाचे बल्कि नारे भी लगाए। भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने इस उत्सव की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस का यह उत्साहजनक अंदाज युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Republic Day 2026: विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

समारोह के दौरान एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा आज का दिन हमारे लिए गर्व का विषय है। 77वें गणतंत्र दिवस पर मैं स्वतंत्रता संग्राम के उन सभी दिग्गजों को नमन करता हूं जिन्होंने हमें आजादी और संविधान की सौगात दी। भारत विश्व का सबसे अनोखा और चमत्कारिक देश है। हमारा संविधान हमें सभी को समान अधिकार देता है और देश की अखंडता को मजबूत बनाता है। उन्होंने जिले के सभी निवासियों उत्तर प्रदेशवासियों और समस्त भारतवासियों को हार्दिक बधाई दी। इसके अलावा पुलिस लाइन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी देशभक्ति गीत गाए और नाटक प्रस्तुत किए। परेड में पुलिस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया जो दर्शकों को खूब भाया। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान की महत्ता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। मुजफ्फरनगर एसएसपी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं और जनता से उनके जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

सभी के लिए यादगार बना दिन 

गणतंत्र दिवस का यह समारोह मुजफ्फरनगर में शांति पूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे जिससे कोई अप्रिय घटना न घट सके। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने भी उत्सव में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर पुलिस के डांस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं जो देशभक्ति की भावना को जीवंत कर रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गणतंत्र दिवस को हर वर्ष भव्य तरीके से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की तारीफ की और कहा कि उनका यह जोश देश की सेवा का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीयों ने परेड का निरीक्षण किया और पुरस्कार वितरण भी किया। मुजफ्फरनगर पुलिस का यह अनोखा डांस न केवल मनोरंजन का साधन बना बल्कि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रबल संदेश भी दे गया। ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि युवा पीढ़ी संविधान के मूल्यों से जुड़े रहे। आज का दिन सभी के लिए यादगार बन गया।

ये भी पढ़े… भारतीय सेना ने ‘बैटल एरे’ फॉर्मेट में दिखाया युद्ध का असली मंजर, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की भी जबरदस्त झलक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल