ख़बर का असर

Home » Breaking News » तीर्थ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 7 भारतीयों की मौत

तीर्थ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 7 भारतीयों की मौत

Road Accident Nepal: नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। श्रद्धालु प्रसिद्ध मनकामना मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे, तभी उनकी इलेक्ट्रिक माइक्रोबस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

खाई में गिरी इलेक्ट्रिक माइक्रोबस

पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं को लेकर जा रही माइक्रोबस साहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कंतार इलाके में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा पहाड़ी सड़क के एक तीखे मोड़ पर हुआ। गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि दुर्घटना में घायल सात लोगों के इलाज के लिए चितवन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Road Accident Nepal: एक दर्जन से अधिक यात्री थे सवार

स्थानीय प्रशासन के अनुसार माइक्रोबस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी तुलसी बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि माइक्रोबस मंदिर से पश्चिम दिशा में तनहूं जिले के अनबुखैरेनी इलाके की ओर जा रही थी, हालांकि यात्री दर्शन के बाद किस स्थान की ओर लौट रहे थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हादसे की वजह की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार माइक्रोबस पहाड़ी रास्ते के एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी।

Road Accident Nepal: पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में भी इसी क्षेत्र के अनबुखैरेनी इलाके में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई थी। उस दुर्घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई थी।

नेपाल में बढ़ रहे सड़क हादसे

नेपाल में पिछले कुछ वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। नेपाल टैरिफ पुलिस  के आंकड़ों के मुताबिक एक दशक पहले देश में 4,999 सड़क हादसे दर्ज किए गए थे, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 7,669 तक पहुंच गई है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं से होने वाला आर्थिक नुकसान नेपाल के सकल राष्ट्रीय उत्पाद का करीब 1.5 प्रतिशत हो चुका है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सड़क हादसों का सबसे ज्यादा असर गरीब और कमजोर वर्गों पर पड़ता है।

ये भी पढ़े… सरकार का नया नियम को लेकर बड़ा ऐलान ? PNG कनेक्शन है तो LPG सिलेंडर बंद!

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल