ख़बर का असर

Home » बिहार » मुजफ्फरपुर में मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान बोले-‘देश हिंदू राष्ट्र ही है घोषित…’

मुजफ्फरपुर में मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान बोले-‘देश हिंदू राष्ट्र ही है घोषित…’

RSS News

RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने आज सोमवार को उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय, मधुकर निकेतन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए देश के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।

भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा

अपने भाषण में डॉ. भागवत ने कहा कि भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा है और इसे घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली की नींव हिंदू धर्म पर आधारित है। यह कोई नया विचार नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं का हिस्सा है।” इसके बाद उन्होंने देश की आंतरिक स्थिति पर भी टिप्पणी की, विशेष रूप से सरहद पर शहीद होने वाले सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “हर शहीद भारतीय है।” साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि देश में होने वाली हिंसा और आपसी टकराव पर समाज को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है, ताकि हम आपसी वैमनस्य और तनाव को समाप्त कर सकें और शांति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ सकें।

RSS News: आचरण की दिशा तय करता है संविधान

डॉ. भागवत ने संविधान के महत्व पर भी जोर दिया और कहा, “संविधान नागरिकों को अधिकार के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। हमें यह संस्कार अपने बच्चों को देना चाहिए, ताकि वे समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।” उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हमारे आचरण की दिशा तय करता है और नागरिकों को नियम और कानून का पालन करना चाहिए। यदि कोई कानून उचित नहीं लगता, तो उसे संवैधानिक तरीके से बदलने का प्रयास किया जाना चाहिए, लेकिन जब तक वह कानून अस्तित्व में है, तब तक उसका पालन अनिवार्य है।

डॉ. भागवत ने भारतीय ध्वज के विभिन्न रंगों के महत्व को भी समझाया। भगवा रंग को त्याग और संस्कृति का प्रतीक बताया, सफेद रंग को शांति का और धर्मचक्र को निरंतर गतिशीलता और धर्म का प्रतीक बताया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने धर्म को सामाजिक जीवन से जोड़ते हुए उसे आवश्यक माना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। डॉ. भागवत के संबोधन के दौरान यह संदेश दिया गया कि हमें अपनी परंपराओं और कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को एकजुट और समृद्ध बनाना है।

Report BY: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… विसर्जन के जश्न में मातम, मुजफ्फरपुर में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल