ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » रूस से तेल खरीद पर अमेरिका को भारत का दो टूक जवाब, जयशंकर बोले– फैसले हम खुद करेंगे

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका को भारत का दो टूक जवाब, जयशंकर बोले– फैसले हम खुद करेंगे

Russian oil: रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका के लगातार दावों के बीच भारत ने वैश्विक मंच से अपना रुख साफ कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता (Strategic Autonomy) से कोई समझौता नहीं करेगा और ऊर्जा से जुड़े फैसले राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे।

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस से दिया स्पष्ट संदेश

स्थानीय समयानुसार शनिवार को म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयशंकर ने इस दावे को खारिज किया कि हालिया भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता भारत की विदेश नीति की स्वतंत्रता को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक स्वायत्तता भारत के इतिहास, सोच और विकास प्रक्रिया का मूल हिस्सा रही है।

Russian oil: रूस से तेल पर ट्रंप और रुबियो के दावे

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो हाल के दिनों में यह दावा कर चुके हैं कि भारत ने रूस से अतिरिक्त कच्चा तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि रूस के ऊर्जा निर्यात पर नए प्रतिबंधों के बाद भारत ने वॉशिंगटन को भरोसा दिया है।

ऊर्जा बाजार को बताया जटिल

जयशंकर ने वैश्विक तेल बाजार की जटिलताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत की तेल कंपनियां उपलब्धता, कीमत और जोखिम को ध्यान में रखकर फैसले लेती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में होता है, वैसे ही भारत में भी व्यावसायिक और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रहते हैं।

Russian oil: सीधे सवाल पर साफ जवाब

जब उनसे पूछा गया कि क्या व्यापार समझौते के तहत भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, तो विदेश मंत्री ने दो टूक कहा कि भारत अपने फैसले स्वतंत्र रूप से लेता है। उन्होंने कहा कि अगर स्वतंत्र सोच और निर्णय लेने का मतलब किसी अन्य देश की अपेक्षाओं से अलग रास्ता अपनाना है, तो भारत ऐसा करने से पीछे नहीं हटेगा।

अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

भारत सरकार ने अब तक औपचारिक रूप से न तो इस बात की पुष्टि की है और न ही इनकार किया है कि उसने रूस से कच्चे तेल का अतिरिक्त आयात रोकने का कोई वादा किया है। हालांकि जयशंकर के बयान से यह साफ हो गया है कि भारत अपनी ऊर्जा नीति पर बाहरी दबाव स्वीकार नहीं करेगा।

ये भी पढ़े… यौन शोषण आरोपों में घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी कहां हैं? आश्रम में मौजूदगी बनी रहस्य

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल