टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत, यूपी में जश्न और आस्था का संगम

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन दमदार रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले 28 सितंबर 2025 को एशिया कप में भी मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। टी-20 वर्ल्ड कप की इस जीत ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

लखनऊ में जश्न का माहौल, भारत की जीत पर सड़कों पर उतरे हजारों लोग

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर 61 रन की शानदार जीत के बाद राजधानी लखनऊ में जश्न का माहौल देखने को मिला। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप में अपना दबदबा कायम रखा। इस जीत ने सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि देशभर के शहरों में भी उत्साह की लहर दौड़ा दी।

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, मुकाबला एकतरफा

टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान पर रिकॉर्ड लगातार मजबूत होता जा रहा है। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा फिर साबित कर दिया।

भारत-पाक हाईवोल्टेज मुकाबला: 175 पर थमी टीम इंडिया, स्पिन के जाल में फंसी रफ्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। एक समय स्कोर 200 के करीब जाता दिख रहा था। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में अनोखी रणनीति अपनाई। 20 में से 18 ओवर स्पिनरों से कराए गए और कुल छह स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल हुआ। शुरुआत में यह रणनीति असरदार नहीं दिखी, लेकिन मिडिल ओवर में स्पिन ने भारत की रफ्तार रोक दी।

दिल्ली में हर प्लॉट का बनेगा ‘आधार कार्ड’, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला

राजधानी में जमीन से जुड़े विवाद और रिकॉर्ड की गड़बड़ियों को खत्म करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली के हर प्लॉट को 14 अंकों का एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। सरकार का दावा है कि 14 अंकों का यह जियो-रेफरेंस्ड कोड जमीन की सही सीमा तय करने में मदद करेगा। इससे एक ही जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, फर्जी लेन-देन और स्वामित्व विवाद जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी।

दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज में छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मेडिकल छात्र का शव हॉस्टल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में इसी कॉलेज की एक छात्रा के साथ कॉलेज के पास जंगल में दुष्कर्म की घटना भी सामने आई थी। उस मामले में एक सहपाठी समेत कुछ स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया था

मालदा डिवीजन की सख्ती: 652 टिकटलेस यात्री पकड़े, 3.70 लाख रुपये जुर्माना

Indian Railways

मालदा डिवीजन ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 652 टिकटलेस यात्रियों को पकड़ा और 3.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला। अभियान कई स्टेशनों और सेक्शनों में चलाया गया।

टीपू-शिवाजी तुलना पर सियासी तूफान सपकाल के बयान से बवाल, भाजपा का तीखा हमला

Shivaji Maharaj Controversy:

Shivaji Maharaj Controversy: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य की राजनीति में विवाद गहरा गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि टीपू सुल्तान को शिवाजी महाराज के समकक्ष माना जाना चाहिए और वे … Read more

योगी आदित्यनाथ की अपील, विकास के साथ पर्यावरण बचाना भी जरूरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें बेईमानी करती थीं और बीमारी लाती थीं। अब बेईमानी पर रोक लगी है और इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।

मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात, देवर ने ब्लेड से की भाभी की हत्या

UP CRIME NEWS: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव कटेलिया बागही में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। बड़े भाई की साली द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज देवर ने अपनी ही भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। … Read more