ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर की बेटी गुनगुन ने खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग नॉर्थ जोन में लहराया परचम

सहारनपुर की बेटी गुनगुन ने खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग नॉर्थ जोन में लहराया परचम

Saharanpur News

Saharanpur News: जम्मू में 22 से 25 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग जोनल लीग 2025-26 (नॉर्थ जोन) में सहारनपुर की होनहार किकबॉक्सिंग खिलाड़ी गुनगुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुनगुन ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्वाइंट फाइट इवेंट के -32 किलोग्राम वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश की किकबॉक्सिंग टीम ने समग्र रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर खेल जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

सहारनपुर में भव्य स्वागत

कांस्य पदक जीतने के बाद गुनगुन का डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार ने गुनगुन को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता गुनगुन की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

Saharanpur News: इन सभी ने दी शुभकामनाएं

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार और सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव अरविंद शेरवालिया ने भी गुनगुन के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि पर सहारनपुर के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, विशाल, अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव मनोज प्रजापति, रमा आर्य, आकाश सैनी, लखन कुमार सहित अनेक खेल प्रेमियों व पदाधिकारियों ने गुनगुन को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े… वन चौकी के पास हिरण का शिकार! जंगल में मिला शव, सहारनपुर में बजरंग दल का सड़क पर हंगामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल