मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले, किसानों की समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान हर मौसम में अपने खेत-खलिहान की चिंता करता है। फसल अच्छी हो तो हरियाली, लेकिन अगर ओला-पाला, कीट या मौसम की मार पड़ जाए तो पूरा साल मुश्किल हो जाता है। मुख्यमंत्री ने जिले के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर चार लेन फ्लाईओवर, पिपलिया मंडी में रेलवे अंडरब्रिज, मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन के पास नया अंडरपास, काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा।

चीन में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट, भारत से आने वाली उड़ानों की स्क्रीनिंग शुरू

भारत के बाद अब चीन में भी निपाह वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। चीन ने उन सभी देशों से आने वाली उड़ानों पर स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है। निपाह वायरस (Nipah Virus – NiV) एक जूनोटिक वायरस है, यानी यह जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह Paramyxoviridae परिवार और Henipavirus जीनस से संबंधित है।

कूचबिहार में मंत्री उदयन गुहा की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल

Bangal News

Bangal News: कूचबिहार जिले के सिताई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की जनसभा के दौरान उत्तर बंगाल विकास विभाग के मंत्री उदयन गुहा के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री ने ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि यदि भाजपा नेता चुनाव के दौरान वोट मांगने गांव आएं, तो महिलाएं झाड़ू लेकर … Read more

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अभाविप ने बताया समयोचित फैसला

Supreme Court

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने यूजीसी विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला समता और समानता के संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप है।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, कमेंटेटर और प्रेजेंटर की पूरी सूची

एक हफ़्ते बाद क्रिकेट फ़ैंस और क्रिकेट प्रेमी 2026 के ICC T20 वर्ल्ड कप में शामिल होंगे। जैसे बड़ों के बिना परिवार अधूरा लगता है, वैसे ही कमेंटेटर और प्रेजेंटर के बिना क्रिकेट अधूरा लगता है। भारत में क्षेत्रीय विविधताओं के कारण तमिल और तेलुगु भाषी दर्शकों के लिए अलग-अलग कमेंट्री पैनल तैयार किए गए हैं। तमिल कमेंट्री पैनल में अभिनव मुकुंद, एस बद्रीनाथ, के श्रीकांत और सदागोपन रमेश जैसे पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं।

ब्लैक बॉक्स बरामद, हादसे की औपचारिक जांच शुरू

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मामले पर बड़ा अपडेट दिया है। DGCA सूत्रों के अनुसार, जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि कम दृश्यता के बावजूद लैंडिंग का प्रयास क्यों किया गया।

छतरपुर में किले के पास मिला पुराना खजाना, गांव में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजगढ़ गांव में पुराना खजाना मिलने की चर्चा से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी अंतर्गत आने वाले इस गांव में पुलिस और प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

सीतापुर पहुंचे आईजी रेंज लखनऊ किरण एस, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा

सीतापुर में गुरुवार को आईजी रेंज लखनऊ किरण एस का दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, कंप्यूटर लैब और पुलिस रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि यक्ष एप के जरिए जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों का पूरा डेटा प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन किया जाएगा।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश

Narendra Modi

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र से जुड़े प्रमुख सीईओ और विशेषज्ञों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। यह संवाद फरवरी में होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनज़र आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य एआई नवाचारों को बढ़ावा देना, रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना … Read more

यमुनापार विकास बोर्ड ने 728 करोड़ की योजनाएं पारित, सीएम ने बजट की कमी नहीं होने दी

Rekha Gupta

Rekha Gupta: दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए यमुनापार क्षेत्र विकास बोर्ड (टीवाईएडीबी) की बैठक में गुरुवार को करीब 728 करोड़ रुपए की योजनाओं को पारित किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि यमुनापार के विकास के लिए बजट में … Read more