ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर में कोडीन सिरप तस्करी नेटवर्क पर STF का शिकंजा, विशाल-विभोर राणा के ठिकानों पर छापा

सहारनपुर में कोडीन सिरप तस्करी नेटवर्क पर STF का शिकंजा, विशाल-विभोर राणा के ठिकानों पर छापा

STF cracks down

Saharanpur News: सहारनपुर में कोडीन सिरप की अवैध तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शुक्रवार को विशाल और विभोर राणा के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने मौके से दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि दोनों राणा भाइयों के खिलाफ तस्करी से जुड़ी कई अहम सूचनाएं सामने आई हैं जिन पर जांच जारी है। इससे पहले एसटीएफ ने लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र से उन्हीं के दो प्रमुख सहयोगियों अभिषेक शर्मा और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से दो मोबाइल फोन और फर्जी फर्मों से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने तस्करी से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां उजागर कीं।

दिल्ली से चल रहा था सिरप सप्लाई का खेल

पड़ताल में सामने आया कि अभिषेक और शुभम दिल्ली में स्थित एबॉट कंपनी के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वे लंबे समय से सहारनपुर के विशाल और विभोर राणा से जुड़े हुए थे। अभिषेक 2019 से राणा बंधुओं की जीआर ट्रेडिंग फर्म में काम करता था। शुरुआत में वह गोदाम संचालन का कार्य संभालता था लेकिन बाद में अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई फैसीडिल जैसे नशीले कोडीन सिरप को फर्जी फर्मों के फर्जी बिलों से खरीद-बिक्री दिखाते थे। वास्तविकता में यह सिरप नशे के कारोबारियों को बेचा जाता था। यह नेटवर्क बिहार, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक फैला था और सिरप वहां से बांग्लादेश भेजा जाता था।

फर्जी फर्मों के जाल में सीए की भूमिका भी उजागर

जांच में चार्टर्ड अकाउंटेंट अरुण सिंघल की भूमिका भी सामने आई है। उन्होंने गिरोह के कई सदस्यों के नाम पर फर्मे खोलेने और दस्तावेज तैयार करने में अहम मदद की। इनमें राणा बंधुओं के यहां काम करने वाले बिट्टू और उसके भाई सचिन के नाम पर रजिस्टर्ड फमें भी शामिल थीं। इन्हीं कंपनियों के जरिए अवैध सिरप आपूर्ति और काले धन के लेनदेन छिपाए जाते थे।

पूरे नेटवर्क की धरपकड़ में जुटी एसटीएफ

एसटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन बैंक खातों और संभावित विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने बुधवार को इस सिंडिकेट के 12 साजिशकर्ताओं की सूची जारी की थी, जिनमें विभोर राणा, विशाल राणा, सौरभ त्यागी, पप्पन यादव, शादाब, मनोहर जायसवाल, अभिषेक शर्मा, विशाल उपाध्याय, भोला प्रसाद, शुभम जायसवाल, आकाश पाठक और विनोद अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़े… कद छोटा, सपने बड़े! अमरोहा के दो भाई बेरोजगारी से जूझते हुए DM से पास रोजगार मांगने पहुँचे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल