Sanjay Rawat book: संजय राउत ने खुलासा किया है कि उनकी किताब के अंग्रेजी संस्करण में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से जुड़ा एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है। इस दावे के बाद देश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।
इस्तीफे को लेकर पहले से थे सवाल
गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2025 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने संकेत दिया था कि इस्तीफा केवल स्वास्थ्य कारणों से नहीं था, जिससे उस समय भी कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं।
Sanjay Rawat book: जेल अनुभवों पर आधारित है किताब
राउत की यह किताब उनके जेल के अनुभवों पर आधारित है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 2022 में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहते हुए ‘नरकटला स्वर्ग’ नाम से मराठी में यह पुस्तक लिखी थी, जिसका अब अंग्रेजी संस्करण ‘असंभावित स्वर्ग ’ प्रकाशित किया जा रहा है।
अंग्रेजी संस्करण में नए खुलासे का दावा
राउत ने बताया कि संशोधित अंग्रेजी संस्करण में न सिर्फ धनखड़ के इस्तीफे पर अध्याय जोड़ा गया है, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्य मामलों के उदाहरण भी शामिल किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने इस अध्याय की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।
Sanjay Rawat book: 23 मार्च को होगा विमोचन
इस किताब का विमोचन 23 मार्च को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कपिल सिब्बल, संजय सिंह, डेरेक ओ’ब्रायन और जया बच्चन शामिल होंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल के भी कार्यक्रम में मौजूद रहने की संभावना है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया का इंतजार
राउत के इस दावे के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि भारतीय जनता पार्टी या उसके सहयोगी दलों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े… ममता बनर्जी के गढ़ में पोस्टर फाड़े जाने पर बवाल, टीएमसी-भाजपा में छिड़ी सियासी जंग







