Sarfaraz Khan: सरफराज खान जो जाने जाते हैं, अपने यूनिक बैटिंग टेक्निक्स के लिए भारतीय टीम में उनकी लंबी अनुपस्थिति ने उनके फैंस और कई लोगों को हैरान कर दिया है, कई पूर्व खिलाड़ियों और सेलेक्टर्स का मानना है कि सरफराज ने नवंबर 2024 के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेला है, मुंबई के इस खिलाड़ी को टीम में मौका मिलना चाहिए। 28 वर्षीय सरफराज खान ने टेस्ट करियर में 6 मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 37.10 की एवरेज से बैटिंग करते हुए 371 रन बनाए हैं, जिसमें 1 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी शामिल हैं, सरफराज ने अपना पहला शतक न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ लगाया था, उनकी 150 रन की पारी काफी महत्वपूर्ण पारी थी, क्योंकि भारतीय टीम 95-2 काफी नाजुक स्थिति में थी।

आखिर Sarfaraz Khan टेस्ट टीम से बाहर क्यों हैं?
Sarfaraz Khan: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मुकाबले में इंडियन टीम के कप्तान गिल को बल्लेबाजी करने के दौरान गर्दन में चोट लगी थी। इस चोट के कारण उन्हें बीच मैच से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में अब वह मैच नहीं खेल सकेंगे। अब सवाल है कि टीम के उनके स्थान कौन ले सकता है। जिसके बाद कई नाम इस लिस्ट में सामने आए। हमें साई सुदर्शन से लेकर सरफराज खान तक को गिल की जगह टीम में लाने की बात चल रही थी।

सेलेक्टर्स और कोचों की यह धारणा है कि सरफराज की टेस्ट क्रिकेट टीम में अनुपस्थिति का कारण उनकी फिटनेस है, हालांकि वे उनकी फिटनेस और फिजिक्स पर पूरी मेहनत कर रहे हैं, सेलेक्टर्स का यह भी मानना है, सरफराज स्विंग परिस्थितियों में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे या तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से नहीं खेल पाएंगे। इन्हीं धारणाओं की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल रहा है।
Written By- Adarsh Kathane







