Shahabuddin Razvi: केन्द्र सरकार की योजनाओं और तमाम बिलों का समर्थन करने के बाद सुर्खियों में आये मौलाना शहाबुद्दीन को अज्ञात मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। मौलाना ने आरोप लगाया है कि महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान और तृणमूल कांग्रेस के वर्तमान विधायक हुमायूँ कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण के विरोध में बयान देने पर उन्हें धमकी मिली है। फिलहाल, मामले में शिकायत मिलने के बाद थाना शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारत में जिहाद का नारा नाजायज
थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के कसगरान निवासी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि वह ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्टीय अध्यक्ष है। इसके अलावा राष्टवादी, सुन्नी-सूफी विचारधारा के प्रचारक है। कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि पिछले दिनों मौलाना महमूद मदनी ने जिहाद पर बयान दिया था। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के वर्तमान विधायक हुमायूं कबीर ने बाबजरी मस्जिद मुर्शिदाबाद में बनाने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्होंने दोनों बयानों की निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भारत में जिहाद का नारा नाजायज है। मौलाना शहाबउद्दीन ने महमूद मदनी और हुमायूँ कबीर के बयानों को देश के मुस्मिल नौजवानों भड़काने वाला बताया था।
Shahabuddin Razvi: मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने बयानों में क्या कहा था?
स्पष्ट रहे कि मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने बयानों में कहा था कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, लिहाजा यहाँ जिहाद का नारा देना या इस नारे के नाम पर देश के मुस्लिम नौजवानों को भड़काना नाजायज है। इसके अलावा उन्होंने पश्चिमी बंगाल में निर्माण होने वाली मस्जिद के संबंध में बयान दिया था कि अगर मस्जिद का नाम बाबर पर रखा जाएगा तो तनाव फैलेगा, इससे भारत के मुस्लिम नौजवानों में देश या किसी विशेष वर्ग के विरूद्ध नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी।
मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप है कि अब कुछ लोग उन्हे अलग अलग नंबरों से कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई ग्रुप पर उनकी फोटो की एडिटिंग करके समाज में गलत भ्रांतिया पैदा की जा रही है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो एडिट करके उन्हें आरएसएस के स्वयंसेवी के रूप में पथ संचलन परेड में हिस्सा लेते हुए दिखाया है। मौलाना शहाबुद्दीन धमकी मिलने के बाद मौलाना ने अपनी और परिवार की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मौलाना की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Report BY: Mustaqeem Ali Khan
ये भी पढ़े… बांग्लादेश हिंसा पर गुस्साई शेख हसीना ने यूनुस सरकार की खटिया खड़ी कर दी!







