अंधविश्वास के नाम पर लाखों की ठगी, झुंझुनूं पुलिस ने फर्जी बंगाली बाबा को दबोचा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले से अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेहाड़ा थाना पुलिस ने भूत-प्रेत का डर दिखाकर एक ही परिवार से करीब 10 लाख 10 हजार 840 रुपये की ठगी करने वाले फर्जी बंगाली बाबा को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

मध्य प्रदेश: सड़क हादसों में 6 घायल, अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी

मध्य प्रदेश: सड़क हादसों में 6 घायल

मध्य प्रदेश के बेतूल-नागपुर फोर लेन पर सड़क पर बिखरी बजरी के कारण एक के बाद एक कई हादसे हुए, जिनमें छह लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं में चार कारें और दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुईं। सभी घायलों को बेतूल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बांग्लादेश में हिंसा के बीच दिल्ली में बड़ा फैसला, हाई कमीशन की सेवाएं स्थगित

बांग्लादेश में लगातार बढ़ती अशांति के बीच दिल्ली से एक अहम खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एक नोटिस लगाया गया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में भी विरोध देखने को मिला। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया।

शराब के नशे में सपेरा छोड़ गया कोबरा, शराब दुकान पर मचा हड़कंप

जिले के पाटन क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सपेरा शराब खरीदने के लिए शराब दुकान पर पहुंचा था। फिलहाल सपेरा लापता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, मौर्या एक्सप्रेस से शराब तस्कर गिरफ्तार

सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। सउनि शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, आरपीएफ पोस्ट सीवान (टास्क टीम), सउनि आनंद मोहन सिंह, आरपीएफ पोस्ट सीवान, सउनि बृजसुंदर, आशीष छपरा (टास्क टीम), हेड कांस्टेबल परमेन्द्र राय, आरपीएफ पोस्ट सीवान, कांस्टेबल शिव प्रसाद तिवारी, आरपीएफ पोस्ट सीवान, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह।

अरंडी: ‘वात रोगों का यमराज,’ जो कई समस्याओं का करता है विनाश

Arandi ke fayde:

आयुर्वेद में अरंडी को ‘वात रोगों का यमराज’ कहा गया है। अरंडी का तेल वात दोष को शांत करने, कब्ज दूर करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में बेहद प्रभावी माना जाता है। सही मात्रा और सावधानी के साथ इसका उपयोग माइग्रेन, गठिया, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं में भी लाभ पहुंचा सकता है।

क्या आप जानते हैं? भारत में भी मौजूद है एक सक्रिय ज्वालामुखी

दुनिया के अलग-अलग देशों से अक्सर ज्वालामुखी फटने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत में भी एक एक्टिव ज्वालामुखी मौजूद है। श्री विजयपुरम से बैरन द्वीप की दूरी समुद्री मार्ग से लगभग 140 किलोमीटर है, यह द्वीप भारतीय और बर्मी टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है।

प्रदूषण पर रेखा सरकार का कड़ा प्रहार, अब नहीं माफ होगा पीयूसी चालान

Delhi news:

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाते हुए बिना PUC वाहनों के चालान माफ न करने का ऐलान किया है। उच्चस्तरीय बैठक में सरकार ने ई-बसों को बढ़ावा देने, ई-रिक्शा के लिए नई गाइडलाइन लाने और डीटीसी बस रूटों को युक्तिसंगत करने जैसे अहम फैसले लिए। सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवासीय मेडिकल-इंजीनियरिंग कोचिंग शुरू

Jharkhand news:

झारखंड में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवासीय मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग की शुरुआत की गई है। रांची में स्थापित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। पहले चरण में 300 मेधावी ST छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों, डिजिटल सुविधाओं और आवासीय व्यवस्था के साथ उच्चस्तरीय कोचिंग दी जाएगी।

Ravi Dube: इंजीनियरिंग से एक्टिंग का सफर, फिर बने टीवी दर्शकों के चहेते दामाद

मॉडलिंग से सुपरस्टार बनने का सफर

Ravi Dube ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है।