ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » 66वें जन्मदिन पर शिवराज के 5 संकल्प: टॉपर्स को ₹51 हजार सम्मान, फ्री ‘मामा कोचिंग’ और मोबाइल हॉस्पिटल शुरू होंगे

66वें जन्मदिन पर शिवराज के 5 संकल्प: टॉपर्स को ₹51 हजार सम्मान, फ्री ‘मामा कोचिंग’ और मोबाइल हॉस्पिटल शुरू होंगे

Shivraj Singh Chouhan:

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 66वें जन्मदिन पर सेवा और समाज के लिए नए संकल्प लिए। समर्थकों ने इस दिन को ‘प्रेम सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया। शिवराज ने सुबह भोपाल के स्मार्ट पार्क में परिवार के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े पांच संकल्प लेने की घोषणा की।

जन्मदिन पर लिया सेवा का संकल्प

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जन्मदिन यह याद दिलाता है कि जीवन का एक वर्ष कम हो गया है, इसलिए बचा हुआ जीवन समाज के लिए उपयोगी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, स्कूल और अस्पताल बनवाना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है, लेकिन उससे भी बड़ा काम लोगों के जीवन में खुशियां लाना है। उन्होंने कहा कि प्रेम और सेवा ही जीवन का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है और लोगों की सेवा करना ही भगवान की सच्ची पूजा है।

Shivraj Singh Chouhan: विदिशा में ‘मामा कोचिंग’ की शुरुआत

भोपाल में पौधारोपण के बाद शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ विदिशा पहुंचे। यहां रवींद्रनाथ टैगोर संस्कृति भवन में ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ की शुरुआत की गई। इस कोचिंग के माध्यम से युवाओं को बैंकिंग, SSC, MPPSC, DRDO और फॉरेस्ट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

कोचिंग की सुविधा ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी, ताकि दूर-दराज के छात्र भी इसका लाभ ले सकें। विदिशा, रायसेन और भैरूंदा में पहले चरण में 100-100 विद्यार्थियों का बैच शुरू किया जाएगा।

Shivraj Singh Chouhan: 30 मार्च तक भरेंगे फॉर्म

कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च रखी गई है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें चयनित 100 छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

छात्रों ने जताई खुशी

कोचिंग के लिए फॉर्म भरने वाले छात्रों ने इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि निजी कोचिंग की ऊंची फीस के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। ‘मामा कोचिंग’ शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बड़ा सहारा मिलेगा।

पर्यावरण पर भी दिया संदेश

इस अवसर पर शिवराज ने कहा कि पेड़ सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि जीवन और जीव-जंतुओं के लिए भी जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर शुरू हुई यह पहल युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

यह भी पढे़ : अर्जुन तेंदुलकर की शादी: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रचाई शादी, सानिया चंडोक ने सात फेरे लिए संग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल