ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘कट्टा’, ‘लालटेन’ और ‘रील ड्रामा’- इन बयानों ने पूरे साल राजनीति में मचाया तूफान

‘कट्टा’, ‘लालटेन’ और ‘रील ड्रामा’- इन बयानों ने पूरे साल राजनीति में मचाया तूफान

साल 2025 भारतीय राजनीति के लिए बयानबाज़ी, विवाद और तीखे हमलों का साल साबित हुआ। जैसे-जैसे साल अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचा, वैसे-वैसे नेताओं के तीखे शब्दों ने सियासी तापमान को और बढ़ा दिया।

Sinhaavalokan 2025: साल 2025 भारतीय राजनीति के लिए बयानबाज़ी, विवाद और तीखे हमलों का साल साबित हुआ। जैसे-जैसे साल अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचा, वैसे-वैसे नेताओं के तीखे शब्दों ने सियासी तापमान को और बढ़ा दिया। बिहार विधानसभा चुनाव केंद्र में रहे, लेकिन उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक नेताओं के बयानों ने पूरे देश में राजनीतिक हलचल मचाए रखी।

बिहार चुनाव: ‘कट्टा सरकार’ से शुरू हुई सियासी जंग

साल 2025 का सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बिहार विधानसभा चुनाव रहा। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बिहार को कट्टा सरकार नहीं, एनडीए सरकार चाहिए” वाले बयान ने सियासी बहस को नई दिशा दे दी। जवाब में महागठबंधन की ओर से मुकेश सहनी ने कहा कि वे “कट्टा नहीं, कलम की बात करेंगे।”हालांकि, चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि जनता ने जंगलराज और अपराध के मुद्दे पर एनडीए के पक्ष में फैसला सुनाया और गठबंधन को भारी बहुमत दिलाया।

Sinhaavalokan 2025: छठ पूजा बयान पर राहुल गांधी घिरे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छठ पूजा को लेकर दिए गए बयान ने भी राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है और वे सिर्फ वोट के लिए धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं। इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे आस्था का अपमान बताया।

‘लालटेन युग खत्म, LED युग शुरू’- सम्राट चौधरी का दावा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अब “लालटेन युग” समाप्त हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार LED बल्ब के युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने 125 यूनिट मुफ्त बिजली और करोड़ों परिवारों को बिना बिल के बिजली मिलने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Sinhaavalokan 2025: राहुल गांधी पर धर्मेंद्र प्रधान का हमला

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को “बिहार के ‘ब’ की भी समझ नहीं है” और वे चुनाव के समय गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर राज्य और वहां के लोगों का अपमान कर रहे हैं।

2047 तक कोई वैकेंसी नहीं- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि “2047 तक प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है।” उन्होंने महागठबंधन को ‘लठबंधन, ठगबंधन और हठबंधन’ करार देकर सियासी माहौल को और गरमा दिया।

Sinhaavalokan 2025: मछली पकड़ते राहुल गांधी और ‘रील ड्रामा’ विवाद

बेगूसराय में राहुल गांधी के तालाब में मछली पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इसे “रील ड्रामा” बताते हुए कहा कि वोट भी मछली की तरह राहुल गांधी के हाथ से फिसल चुके हैं।

बंगाल में बयान से बढ़ी चिंता

पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद से जुड़े बयान ने सामाजिक सौहार्द पर सवाल खड़े कर दिए। इस बयान को लेकर देशभर में चिंता जताई गई और सख्त कार्रवाई की मांग उठी।

साल 2025 ने साफ कर दिया कि भारतीय राजनीति में बयान सिर्फ शब्द नहीं होते, बल्कि वे चुनावी नतीजों और सामाजिक माहौल को भी प्रभावित करते हैं। तीखे हमले, विवादित टिप्पणियां और वायरल बयान इस साल की राजनीति की पहचान बन गए।

ये भी पढ़े… अरावली पहाड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर आज होगी अहम सुनवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल