मतदाता सूची में नाम साबित करने की मजबूरी, सुनवाई केंद्र तक पहुंची 75 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला

मतदाता सूची में अपना अस्तित्व साबित करने के लिए लोगों को सुनवाई केंद्रों तक पहुंचना पड़ रहा है। इसी बीच दुर्गापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है। वहीं भाजपा के तीन नंबर मंडल अध्यक्ष बुद्धदेव मंडल ने कहा कि चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की सुनवाई उनके घर जाकर की जाएगी।

कटवा के लापता बीएलओ बरामद, पुरी समुद्र तट से मिला

शनिवार से एसआईआर (SIR) की सुनवाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे पहले ही कटवा के एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। उधर, बीएलओ के सुरक्षित बरामद होने से कटवा महकमा प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्योंकि सुनवाई प्रक्रिया के लिए उन्होंने 23 नंबर बूथ के 30 मतदाताओं को नोटिस वितरित किया था।

दक्षिण 24 परगना के मगराहाट में चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर को घेरा, गाड़ी पर हमले का आरोप

दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में सोमवार को चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर सी. मुरुगन उस समय भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सी. मुरुगन ने पत्रकारों से साफ तौर पर कहा, “चुनाव आयोग की ओर से मुझे जिस काम के लिए भेजा गया है, मैं वही काम पूरा कर के लौटूंगा।”

स्किल इंडिया में 9 हजार करोड़ का खेल? कमलनाथ का बड़ा आरोप – युवाओं के भविष्य से हुआ धोखा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई स्किल इंडिया योजना

तीनों सेनाओं की ताकत बढ़ाने को सरकार की बड़ी मंजूरी, 79 हजार करोड़ की रक्षा खरीद पर मुहर

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की ताकत में जल्द ही बड़ा इजाफा होने वाला है। सरकार ने करीब 79,000 करोड़ रुपये की बड़ी रक्षा खरीद को मंजूरी दे दी है। भारतीय वायुसेना के लिए भी कई आधुनिक प्रणालियों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इसमें ऑटोमैटिक टेक-ऑफ लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम, अस्त्र Mk-II मिसाइल, फुल मिशन सिमुलेटर और SPICE-1000 लॉन्ग रेंज गाइडेंस किट शामिल हैं।

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों के घर जलाने की घटना, पांच संदिग्ध गिरफ्तार

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक और गंभीर हिंसा की घटना सामने आई है। पिरोजपुर जिले के दम्रिताला गांव में शनिवार, 27 दिसंबर को हिंदू परिवारों के कम से कम पांच घरों में आग लगा दी गई। इन घटनाओं पर भारत ने भी चिंता जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में दो हिंदू युवकों की भीड़ द्वारा हत्या पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की।

सीहोर में पत्रकारों पर हमले के विरोध में एमसीयू के छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सीहोर में एक निजी न्यूज़ चैनल के पत्रकारों श्री प्रमोद शर्मा एवं श्री रजत दुबे के साथ हुई कथित मारपीट एवं पुलिसिया दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर में मीडिया छात्रों ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र ओंकार अवस्थी, प्रिंस चौधरी, अमन पठान, उद्यांश पांडे, आदर्श पांडे, सत्यम मिश्रा, पार्थ गौतम, दिव्यांशु पटेल, नितेश, हिमांशु, सौरव केशव, आशीष मावई, सौभाग्य श्रीवास्तव, राजवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश के सागर के युवक ने अपनाया सनातन धर्म, असद खान बने अथर्व त्यागी

मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक युवक ने अपने जीवन से जुड़ा अहम फैसला लेते हुए इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है। अथर्व त्यागी का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि पूरी तरह अपनी इच्छा, आस्था और आत्मिक संतोष के आधार पर लिया है।

तुर्की में ISIS आतंकियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, 6 आतंकी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

तुर्की के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को भीषण मुठभेड़ हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में तुर्की पुलिस ने देशभर में छापेमारी कर 115 ISIS आतंकियों को हिरासत में लिया था, जो कथित तौर पर क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान हमले की योजना बना रहे थे।