ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » सिंहावलोकन 2025: चौमूं से नागपुर तक,भीड़तंत्र ने कई बार कानून-व्यवस्था को दी खुली चुनौती, जानें कैसा रहा?

सिंहावलोकन 2025: चौमूं से नागपुर तक,भीड़तंत्र ने कई बार कानून-व्यवस्था को दी खुली चुनौती, जानें कैसा रहा?

साल 2025 भारत के लिए केवल राजनीतिक घटनाओं का ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की गंभीर चुनौतियों का भी साल रहा। देश के कई हिस्सों में भीड़ की हिंसा, अफवाहों और धार्मिक-सामाजिक विवादों ने पुलिस प्रशासन की परीक्षा ली।

sinhaavalokan 2025: साल 2025 भारत के लिए केवल राजनीतिक घटनाओं का ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की गंभीर चुनौतियों का भी साल रहा। देश के कई हिस्सों में भीड़ की हिंसा, अफवाहों और धार्मिक-सामाजिक विवादों ने पुलिस प्रशासन की परीक्षा ली। राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और लद्दाख तक कई ऐसे मामले सामने आए, जहां हालात को काबू में लाने के लिए सख्त कदम उठाने पड़े।

चौमूं हिंसा: धार्मिक स्थल के बाहर रेलिंग बना विवाद की वजह

राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में एक धार्मिक स्थल के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। बस स्टैंड क्षेत्र में वर्षों पुराने पत्थरों को हटाने के बाद जब रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हुआ, तो विरोध भड़क उठा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी।

sinhaavalokan 2025: ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद: यूपी में फैली आग

उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद सितंबर में बरेली तक पहुंच गया। जुमे की नमाज के बाद पोस्टरों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पत्थरबाजी और लाठीचार्ज हुआ। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया और एफआईआर दर्ज की।

लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन, चार की मौत

लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुए आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। लेह में भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया, सीआरपीएफ वाहन और सरकारी कार्यालयों में आगजनी की। हालात बेकाबू होने पर की गई फायरिंग में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

sinhaavalokan 2025: पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में आगजनी और हत्या

11 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी। घरों में आग लगाई गई और दो लोगों की हत्या कर दी गई। आरोप लगा कि स्थानीय राजनीतिक नेताओं की भूमिका ने हालात को और बिगाड़ दिया।

नागपुर और इंदौर: अफवाह बनी हिंसा की चिंगारी

नागपुर में धार्मिक अफवाह के बाद शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा, जबकि इंदौर के महू में भारत की क्रिकेट जीत का जश्न हिंसा में बदल गया। पथराव और आगजनी में कई लोग घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

साल 2025 का संदेश: कानून से ऊपर कोई नहीं

इन घटनाओं ने एक बार फिर साबित किया कि अफवाह, भीड़तंत्र और उकसावे देश की शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। प्रशासन के लिए यह साल सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की बड़ी चुनौती बनकर सामने आया।

ये भी पढ़े… ‘कट्टा’, ‘लालटेन’ और ‘रील ड्रामा’- इन बयानों ने पूरे साल राजनीति में मचाया तूफान 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल