Soaked Almonds Benefits: भीगे हुए बादाम में विटामिन E, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। जब बादाम को रात भर पानी में भिगोया जाता है, तो उनकी बनावट नरम हो जाती है, जिससे ये पोषक तत्व आसानी से पच जाते हैं।
कच्चे बादाम में फाइटिक एसिड भी होता है, जो आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स के अवशोषण को कम कर सकता है। भीगने से यह यौगिक कम हो जाता है और शरीर उन्हें आसानी से अपना लेता है।

भीगे हुए बादाम खाने के फायदे
1. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें
भिगे हुए बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बनाए रखने में मदद करते हैं।
2. ब्लड शुगर को संतुलित रखें
भिगे बादाम में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करते हैं और खाली पेट खाने से ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद मिलती है।
3. याददाश्त तेज होती है
रात भर भिगोकर सुबह बादाम खाने से विटामिन E, ओमेगा-3 और विटामिन B2 की मात्रा बढ़ जाती है। ये पोषक तत्व दिमाग को सक्रिय करते हैं, सोचने की क्षमता बढ़ाते हैं और याददाश्त को मजबूत करते हैं।

4. वजन नियंत्रित रहता है
भीगे हुए बादाम भूख को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे बीच-बीच में खाने की आदत कम हो जाती है।
5. स्किन और बालों के लिए लाभदायक
भीगे बादाम में विटामिन E और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। साथ ही बायोटिन और आवश्यक फैटी एसिड बालों को जड़ से पोषण देते हैं और उन्हें स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनाते हैं।
Soaked Almonds Benefits: भिगोकर बादाम कैसे और कब खाएं?
- समय: सुबह खाली पेट
- मात्रा: 5–8 बादाम

तरीका:
- रात को बादाम को पानी में डालकर 7–8 घंटे भिगोएँ।
- सुबह उठकर छिलका निकाल सकते हैं।
- खाली पेट खाने से इनका फायदा ज्यादा मिलता है।
टिप: जिन लोगों का पाचन संवेदनशील है, वे छिलके निकालकर खाएं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए है। किसी भी चिकित्सकीय समस्या या स्थिति के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श लें।
ये भी पढ़ें…सुबह की शुरुआत तुलसी-अदरक के हेल्दी ड्रिंक से करें, पाएं इम्यूनिटी, पाचन और त्वचा में चमक







