ख़बर का असर

Home » जॉब - एजुकेशन » SSC CGL 2026: इस साल 15 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

SSC CGL 2026: इस साल 15 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

SSC CGL 2026: इस साल 15 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

SSC Recruitment News: केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC ने SSC Combined Graduate Level Examination CGL 2025 के लिए अंतिम भर्ती चार्ट जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार इस साल कुल 15,130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये भर्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में की जाएंगी.

CGL परीक्षा से मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका

SSC CGL परीक्षा देश की सबसे लोकप्रिय भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा के जरिए हर साल बड़ी संख्या में ग्रेजुएट उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पाने का अवसर मिलता है.इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को आयकर विभाग, केंद्रीय सचिवालय, कस्टम, ऑडिट विभाग, सीबीआई जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्ति मिल सकती है.

SSC Recruitment News:  15,130 पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल कुल 15,130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन SSC CGL परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.इन नियुक्तियों के जरिए सरकार के कई मंत्रालयों और संगठनों में खाली पदों को भरा जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा.

SSC Recruitment News: वर्गवार पदों का विवरण

भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन करते हुए अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. आयोग के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
अनारक्षित (UR): 6,464 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3,834 पद
अनुसूचित जाति (SC): 2,223 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 1,134 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,475 पद
इस व्यवस्था के तहत सभी वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अवसर मिलेगा.

मार्च में खुलेगी ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो

SSC ने बताया है कि उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पदों की प्राथमिकता भरनी होगी. इसके लिए आयोग 9 मार्च से ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो खोलेगा.
उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर यह बताना होगा कि वे किन पदों को प्राथमिकता देना चाहते हैं. इसी आधार पर आगे पद आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

SSC Recruitment News: सैंपल फॉर्म से मिल सकेगी तैयारी में मदद

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल ऑप्शन फॉर्म भी जारी किया है. यह केवल अभ्यास के लिए उपलब्ध कराया गया है, ताकि उम्मीदवार समझ सकें कि असली फॉर्म में जानकारी किस तरह भरनी होगी.हालांकि वास्तविक प्राथमिकताएं केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी.

एक बार ऑप्शन भरने के बाद नहीं होगा बदलाव

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वे चुने गए पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानदंडों को पूरा करते हों.एक बार ऑप्शन अंतिम रूप से जमा करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन के दौरान यदि जानकारी गलत पाई जाती है या जरूरी कागजात अधूरे होते हैं, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है.

ये भी पढ़े: iPhone 17e लॉन्च के बाद iPhone 18e की चर्चा तेज जानिए क्या हो सकते हैं नए फीचर्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल