ख़बर का असर

Home » गुजरात » सिगरेट विवाद में वॉचमैन की बाइक में आग, दो आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट विवाद में वॉचमैन की बाइक में आग, दो आरोपी गिरफ्तार

सूरत के सरथाना इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक वॉचमैन ने युवक को सिगरेट पीने से मना किया, तो गुस्साए युवकों ने वॉचमैन की मोटरसाइकिल में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

Surat crime: सूरत के सरथाना इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक वॉचमैन ने युवक को सिगरेट पीने से मना किया, तो गुस्साए युवकों ने वॉचमैन की मोटरसाइकिल में आग लगा दी। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया।

Surat crime: सिगरेट पीने को लेकर विवाद

सूरत के सरथाना क्षेत्र में सायोना प्लाजा में ड्यूटी पर तैनात वॉचमैन ने परिसर में सिगरेट पीने और जली हुई माचिस की तीली नहीं फेंकने के लिए रोक लगाया। इस पर कुछ युवक गुस्से में आए और पहले वहां से चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद वे लौटे और वॉचमैन की बाइक को खींचकर लाकर लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद युवकों ने पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगा दी।

कैमरे में कैद हुई घटना

Surat crime: आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केनाल गंगाणी और चिराग तुषावरी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के साथ पुलिस ने सायोना प्लाजा में घटनास्थल का रिकंस्ट्रक्शन भी कराया।

 

ये भी पढ़े: कोलकाता में बंद क्लब में बम धमाका, चुनाव से पहले दहशत फैलाने का शक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल