Swami Avimukteshwaranand Saraswati: बिहार विधानसभा चुनावों से पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का ऐलान किया है। अपने बिहार दौरे के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे राज्य के आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहटा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और देशभर में चर्चा में रहे ‘I Love Mahadev’ और ‘I Love Muhammad’ विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
महादेव पूजा का विषय है या लव का?
Swami Avimukteshwaranand Saraswati: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ” I Love Mahadev और I Love Muhammad विवाद जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए शुरू किया गया है। महादेव पूजा का विषय है या लव का? यह महादेव का अपमान है। मैं मोहम्मद के बारे में नहीं जानता। मोहम्मद पर टिप्पणी करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। आगे उन्होंने कहा कि जो मोहम्मद को मानते हैं, वे शायद उनके बारे में जानते होंगे, लेकिन मुझे महादेव से लव है ये कहना महादेव का अनादर है। हम महादेव के साथ ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करते। इस तरह की भाषा का उपयोग परंपरागत धार्मिक दृष्टिकोण से गलत माना जाता है।
आपको बता दें कि पीछे कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर आई लव मोहम्मद को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसी का विरोध करते हुए हिंदू संगठनों ने आई लव महादेव के नारे लगाने शुरु कर दिए। इस नारे के समर्थक इसे भक्ति और आस्था का प्रतीक बता रहे हैं। जबकि विरोधी ऐसे नारे धार्मिक भावनाओं का अनादर बता रहे हैं। जिनका कहना है कि इन नारों से धार्मिक भावनाओं का अपमान हो रहा है।
प्रशांत किशोर ने तैयार की प्रत्याशियों की सूची
Swami Avimukteshwaranand Saraswati: बिहार की राजनीति में एक नई लहर लाने का दावा कर रही जन सुराज पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी प्रदेश की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली गई है, जिसे 9 अक्टूबर को सार्वजनिक किया जाएगा। पार्टी के इस ऐलान के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पहली लिस्ट में कितनी सीटों पर जन सुराज पार्टी अपने प्रत्याशियों का ऐलान करती है।
ये भी पढ़े… Punjab News: ‘जय श्रीराम’ बोलने पर मुस्लिम समुदाय ने हिंदू युवक को पीटा