ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान बना रोमांस जोन ! जाने हार्दिक से लेकर ईशान तक क्यों हो रहे ट्रोल,

वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान बना रोमांस जोन ! जाने हार्दिक से लेकर ईशान तक क्यों हो रहे ट्रोल,

वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान बना रोमांस जोन ! जाने हार्दिक से लेकर ईशान तक क्यों हो रहे ट्रोल,

T20 TRENDING: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां मैदान पर जश्न का माहौल था, वहीं कुछ ऐसे पल भी कैमरों में कैद हो गए जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवा रहे थे, तिरंगा लहरा रहे थे और फैंस के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान कुछ खिलाड़ी अपनी पार्टनर्स के साथ मैदान पर नजर आए, जिसके बाद इंटरनेट पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

पार्टनर्स के साथ दिखे कई खिलाड़ी

जीत के बाद मैदान पर कुछ भारतीय खिलाड़ी अपनी पार्टनर या करीबी दोस्तों के साथ दिखाई दिए। जैसे ही इन पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, यूजर्स ने इस पर अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।कई लोग खिलाड़ियों की खुशी देखकर भावुक हुए, तो कुछ ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेकर मजाकिया कमेंट्स करना शुरू कर दिया।

T20 TRENDING: हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल

जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इन क्लिप्स में खिलाड़ी मैदान पर अपनी पार्टनर्स के साथ बातचीत करते और खुशी साझा करते नजर आए।इन तस्वीरों के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने तरह-तरह की चर्चाएं शुरू कर दीं।

T20 TRENDING: सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की भरमार

तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कई कमेंट्स किए। किसी ने लिखा यह वर्ल्ड कप था या गर्लफ्रेंड दिखाने का कंपटीशन।
वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा ट्रॉफी तो एक है, लेकिन मैदान पर कपल्स कई दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कई फैंस ने खिलाड़ियों की खुशी और निजी पलों का सम्मान करने की बात भी कही।

मीम्स और रील्स में भी ट्रेंड कर रहा जश्न

इंस्टाग्राम, एक्स  और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन वीडियो और तस्वीरों को लेकर मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई है।कई मीम पेज इन क्लिप्स को रोमांटिक गानों के साथ जोड़कर शेयर कर रहे हैं, जिससे यह ट्रेंड क्रिकेट फैंस के साथ-साथ एंटरटेनमेंट पेजों पर भी तेजी से फैल गया है।

ये भी पढ़े: T20 World Cup जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जानिए इस मंदिर का इतिहास और खासियत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल