Telangana News: तेलंगाना के महबूबनगर जिले के मूसेपेट मंडल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के कथित प्रेमी, 20 वर्षीय विवेक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती की मौत अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) और यौन उत्पीड़न के कारण हुई है।
Telangana News: आधी रात को मिलने बुलाया, फिर बिगड़ी स्थिति
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक, यह घटना 17 दिसंबर की रात की है। आरोपी विवेक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यौन उत्पीड़न की यह घटना वॉशरूम में हुई, जिसके बाद युवती की स्थिति अचानक बिगड़ने लगी।
Telangana News: हैवी ब्लीडिंग के कारण हुई मौत
वारदात के दौरान युवती अचानक बेहोश हो गई और उसे भारी ब्लीडिंग होने लगी। युवती की हालत देख आरोपी और वहां मौजूद कुछ अन्य लोग घबरा गए। वे आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी विवेक को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि उस रात असल में क्या हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का खुलासा होगा। इस घटना के बाद से ही स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।
ये भी पढ़े…16 साल की नाबालिग को मिली बच्चे को जन्म देने की अनुमति






