ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » टीकाराम कॉलेज में छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव, तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले 3 गिरफ्तार

टीकाराम कॉलेज में छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव, तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले 3 गिरफ्तार

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या कॉलेज में तीन युवकों ने छात्रा को जबरन ले जाने की कोशिश की। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाला और तेजाब फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव

Aligarh College Incident: अलीगढ़ के टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में एक छात्रा को जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।छात्रा के अनुसार, आरोपी कॉलेज में घुसकर उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे और उस पर धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव डाल रहे थे। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे तेजाब फेंकने की धमकी भी दी।

छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव
छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव

धर्म परिवर्तन और तेजाब की धमकी

आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हाथों में कलावा बांध रखा था। यह घटना रामघाट रोड स्थित टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।छात्रा के चाचा ने कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। पीड़िता, जो खैर रोड की रहने वाली है, ने बताया कि शाहजमाल निवासी समीर, जुबेर और गोंडा निवासी शाहिद कुछ समय से उसका पीछा कर रहे थे।

तीनों आरोपी छात्रा को धर्म परिवर्तन कर समीर से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे। जब छात्रा ने अपने चाचा को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने तुरंत कॉलेज प्रशासन को सतर्क किया।

Aligarh College Incident: छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव
छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव

Aligarh College Incident: पूर्व मेयर ने किया घटनास्थल का दौरा

गुरुवार को जब तीनों आरोपी कॉलेज पहुंचे, तो स्टाफ ने उन्हें बाइक सहित दबोच लिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा की पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए हाथों में कलावा बांध कर आए थे और लड़की को बात मानने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे थे।

शकुंतला भारती ने कहा कि यह गिरोह लड़कियों को फंसाने के लिए काम करता है और बाद में उन्हें बेचा भी जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और लड़कियों को इस तरह के गिरोहों से बचाने के लिए जागरूक करना जरूरी है।

सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ छात्रा के चाचा की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल