Trikonasana Benefits: आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बना हुआ है। इसके चलते बहुत सी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप अपने मोटापे से परेशान है और कई कोशिशें के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो यह लेख आपके लिए है। सिर्फ एक आसन के जरिए आप बेहद सरलता से घर पर रहकर वजन कम कर सकते है।

सिर्फ एक आसन से घटाएं मोटापा
Yoga Asanas: अपनी बदल को कम करने, शरीर के दर्द को दूर अथवा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप त्रिकोणासन कर सकते है। आपको बता दें, अपने दिनचर्या में इस आसन को जोड़ने की सलाह खुद भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी देता है। मंत्रालय के मुताबिक, इस एक आसन के जरिए आप अपने शरीर का लचीलापन बढ़ा सकते है साथ ही इसे करने से मानसिक शांति मिलती है। मंत्रालय द्वारा त्रिकोणासन को करने का सही तरीका, इसे करने से होने वाले फायदे और इन आसन को करने समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया है।
Trikonasana Benefits: त्रिकोणासन करने की प्रक्रिया

Yoga Asanas: त्रिकोणासन करने के लिए सबसे पहले आप ताड़ासन में खड़े हो जाएं और दोनों पैरों में तीन से चार फीट की दूरी बना ले। उसके बाद दाएं पैर को 90 डिग्री बाहर की तरफ घुमाए और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की तरफ मोड़ लें। ऐसा करने के बाद अपने दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं एवं हथेलिया नीचे की तरफ रखें। अब आपको बहुत आराम से दाईं ओर झुकते हुए अपने दाहिने हाथ से दाएं पैर को छूने की कोशिश करना है। वही आपका बाया हाथ सीधा ऊपर की तरफ रहेगा। ऐसा करने के बाद 20 से 30 सेकंड के लिए इसी स्थिति में आपको रहना है। कोशिश करें इस आसन को करते समय आपकी सांस सामान्य हो। फिर धीरे-धीरे ताड़ासन में वापस आए और इसी प्रक्रिया को बाएं ओर दोहराएं।
Trikonasana Benefits: इन बातों का रखें ध्यान
Yoga Asanas: यह आसान आपका मोटापा कम करने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी में लचीलापन देता है, जिससे पीठ दर्द से भी राहत मिलती है। साथ ही कब्ज और अपच जैसी समस्या से आराम पाने के लिए आप यह आसान कर सकते हैं इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। यही नहीं इस आसन को नियमित रूप से करने पर आपको तनाव और चिंता जैसी मानसिक परेशानी से भी राहत मिल सकती है। ध्यान रखें अगर आपको गर्दन, कमर और घुटनों में दर्द की दिक्कत है तो ऐसी स्थिति में त्रिकोणासन बिल्कुल न करें।
Read More: Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से लगती है अधिक ठंड? जानिए कारण






