ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत, इंडिया गेट पोस्ट कर कहा- हमारा दरवाजा सबसे बेहतरीन होगा

ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत, इंडिया गेट पोस्ट कर कहा- हमारा दरवाजा सबसे बेहतरीन होगा

Trump Modi Phone Call:

Trump Modi Phone Call: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। हालांकि, बातचीत के एजेंडे को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बातचीत में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक हालात और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं।

ट्रम्प ने शेयर की इंडिया गेट की तस्वीर

फोन कॉल से पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में उन्होंने इंडिया गेट को दिखाया, जबकि दूसरी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक मैगजीन कवर पोस्ट किया।

इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए ट्रम्प ने लिखा,
“भारत का ट्रायम्फल आर्च (इंडिया गेट) बहुत खूबसूरत है। हमारा वाला इन सबमें सबसे शानदार होगा!”

दरअसल, ट्रम्प वॉशिंगटन डीसी में अपने नाम से एक विशाल स्मारक ‘आर्क डी ट्रम्प’ बनवाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यह स्मारक वर्जीनिया से राजधानी में प्रवेश द्वार के रूप में प्रस्तावित है और इसका डिजाइन पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से प्रेरित बताया जा रहा है।

Trump Modi Phone Call: 13 महीनों में 7 बार हो चुकी है बातचीत

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच यह फोन कॉल बीते 13 महीनों में सातवीं बातचीत है। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच दिसंबर में भी बातचीत हुई थी, जिसे पीएम मोदी ने “गर्मजोशी भरी और सकारात्मक” बताया था। प्रधानमंत्री मोदी ने तब कहा था कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही व्यापार, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी थी।

Trump Modi Phone Call: ट्रम्प के तेल बयान के बाद आई कॉल

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में दावा किया था कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा। ट्रम्प ने यह बयान वॉशिंगटन डीसी से एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया था। हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वैश्विक घटनाक्रम के बीच अहम संवाद

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे बड़े घटनाक्रमों के बीच ट्रम्प-मोदी संवाद को अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक रिश्ते और वैश्विक मंचों पर सहयोग को देखते हुए आने वाले दिनों में इस बातचीत के और विवरण सामने आने की संभावना है।

यह भी पढे़ : लंदन–बेंगलुरु उड़ान से पहले एयर इंडिया का बड़ा फैसला, बोइंग 787-8 विमान ग्राउंड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल