Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसे नए और ताकतवर अंतरराष्ट्रीय समूह की योजना पर विचार कर रहे हैं, जो वैश्विक राजनीति का चेहरा बदल सकता है। इस समूह का नाम होगा “कोर-5” (C5 Group) और इसमें शामिल होंगे – अमेरिका, भारत, चीन, रूस और जापान।
क्या है ट्रंप का ‘C5 सुपर पावर क्लब’?
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की नई सुरक्षा रणनीति में एक ऐसे क्लब का विचार शामिल है जिसमें केवल जनसंख्या, सैन्य क्षमता और आर्थिक शक्ति जैसे मानदंड मायने रखेंगे। लोकतंत्र या आय स्तर जैसी कोई बाध्यता नहीं होगी। इसे G-7 का संभावित विकल्प माना जा रहा है।
Trump News: पहली बैठक में क्या होगा एजेंडा?
इस समूह की पहली संभावित बैठक का मुख्य मुद्दा मध्य-पूर्व की सुरक्षा और इजरायल–सऊदी अरब की नजदीकियों पर होगा।भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के आधार पर भारत इस टेबल पर एक बराबर की शक्ति के रूप में बैठेगा।
क्या इससे रूस मजबूत होगा? नाटो कमजोर?
यूरोपीय देशों में चिंता है कि इस फॉर्मेट से रूस को अधिक अंतरराष्ट्रीय वैधता और ताकत मिलेगी। जापान–चीन और भारत-चीन के तनाव भी इस गठबंधन को जटिल बना सकते हैं। इसके बावजूद यदि यह समूह बनता है तो वैश्विक शक्ति-संतुलन बदलना तय है।
Trump News: भारत के लिए क्या मतलब?
यदि C5 वास्तव में गठित होता है, तो भारत पहली बार चार सुपर पावरों अमेरिका, चीन, रूस और जापान के साथ एक शीर्ष रणनीतिक मंच पर बैठेगा। दुनिया की राजनीति में “बड़ा खेल” शुरू हो चुका है, और भारत इसके केंद्र में हो सकता है।
ये भी पढ़ें…77 वर्षीय मरीज की अस्पताल में हुई आत्महत्या, लापरवाही पर उठे सवाल






