Turkman Gate violence: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास देर रात नगर निगम (MCD) द्वारा चलाए गए बुलडोजर अभियान के बाद कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसके चलते पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े।
पुलिस ने दर्ज की FIR, CCTV से पहचान
दिल्ली पुलिस ने पत्थरबाजी की घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग के जरिए पत्थर फेंकने वालों की पहचान में जुटी है। पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
Turkman Gate violence: हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई
डीसीपी निधिन वालसन के अनुसार, कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश दिखाए गए थे, जिसके बाद कई लोग वहां से हट गए थे। हालांकि, कुछ लोग बाद में लौटे और पथराव शुरू कर दिया, जिससे हालात बिगड़ गए।
85 प्रतिशत डिमोलिशन पूरा
डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक छोटा स्ट्रक्चर अभी बाकी है, जिसे मलबा हटते ही गिरा दिया जाएगा।
Turkman Gate violence: स्थानीय दुकानदारों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
कार्रवाई पर स्थानीय दुकानदारों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक दुकानदार ने कहा कि सरकार की कार्रवाई सही है और इलाके में लंबे समय से अवैध वसूली हो रही थी, जिसका कोई हिसाब नहीं था। फिलहाल तुर्कमान गेट इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े… दिल्ली: ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्लैट निर्माण कंपनी की 51 करोड़ की संपत्ति जब्त






