ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, संविधान की रक्षा का संकल्प

77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, संविधान की रक्षा का संकल्प

UMANG SINGHAR:

UMANG SINGHAR: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तिरंगा फहराकर संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश

ध्वजारोहण के बाद उमंग सिंघार ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ही भारत की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हर नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है।

UMANG SINGHAR: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही बड़ी मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, एआईसीसी सचिव कुणाल चौधरी, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, सेवादल, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

UMANG SINGHAR: झंडावंदन और मिठाई वितरण

ध्वजारोहण उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ झंडावंदन किया गया। इस दौरान मिठाई वितरण कर गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संघर्ष जारी रखने का संकल्प

उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और आगे भी यह लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।

यह भी पढे़ : भारत ने 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्यता और गौरव के साथ मनाया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल