ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » घने कोहरे ने ली बड़ी दुर्घटना की शक्ल, बुलंदशहर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मचा हाहाकार

घने कोहरे ने ली बड़ी दुर्घटना की शक्ल, बुलंदशहर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मचा हाहाकार

UP Cold Wave

UP Cold Wave: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में घने कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बुलंदशहर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस और सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना सिकंदराबाद क्षेत्र के गुर्जर चौक के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां सुबह के समय दृश्यता बेहद कम थी।

बस के आगे का हुआ क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

UP Cold Wave: घटना को लेकर पुलिस ने क्या बताया? 

बस में सवार यात्रियों रफीक और समीप ने बताया कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ। उनका आरोप है कि घने कोहरे के बावजूद चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था, जिसके चलते वह सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को समय पर नहीं देख सका। हादसे के बाद गुस्साए कुछ लोगों ने बस चालक के साथ मारपीट भी की, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इस मामले में सिकंदराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। उन्होंने बताया कि तीन से चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं और प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क हादसों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Report By: वरुण

ये भी पढ़े… खीरी में अस्पताल में संवेदनाओं का ‘पोस्टमार्टम’, रजाई की गर्मी में सोता रहा सिस्टम, तड़पकर मर गई प्राची

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल