ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में बड़ा खुलासा: सड़क हादसे के बाद मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार से ड्रग्स बरामद

यूपी में बड़ा खुलासा: सड़क हादसे के बाद मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार से ड्रग्स बरामद

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार रात एक सड़क हादसे के बाद ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पुलिस और प्रशासन को चौंका दिया।

UP drugs case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार रात एक सड़क हादसे के बाद ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पुलिस और प्रशासन को चौंका दिया। बरेली के चर्चित मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा की कार से ड्रग्स और सिरिंज बरामद की गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

नेशनल हाईवे पर बस से भिड़ी कार

घटना तिलहर थाना क्षेत्र के कछियानी खेड़ा इलाके की है, जहां नेशनल हाईवे पर रात करीब 9 बजे फरमान रजा की वर्ना कार ने रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि फरमान रजा को गंभीर चोट नहीं आई।

UP drugs case: पुलिस को हुआ शक

हादसे की सूचना मिलते ही तिलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस जब कार की डिग्गी खुलवाने लगी तो फरमान रजा लगातार टालमटोल करता रहा, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

एसपी ग्रामीण की मौजूदगी में खुली डिग्गी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भंवरे भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस की सख्ती के बाद जब डिग्गी खोली गई तो उसमें रखे एक बैग से सफेद रंग का पाउडर (ड्रग्स) और एक सिरिंज बरामद हुई। ड्रग्स का वजन करीब आधा ग्राम बताया जा रहा है।

UP drugs case: पूछताछ में ड्रग्स सेवन की बात कबूली

पुलिस पूछताछ के दौरान फरमान रजा ने स्वीकार किया कि वह ड्रग्स का सेवन करता है। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

इलाहाबाद जाने का था दावा, जांच जारी, 

पुलिस के अनुसार फरमान रजा ने बताया कि वह इलाहाबाद जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में अचानक योजना बदलकर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भंवरे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। ड्रग्स बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े…  ‘यादव हूं, हिंदू नहीं’ बयान पर सियासी घमासान, संजय निरुपम बोले- जातिवाद से देश को तोड़ने की कोशिश

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल